ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

पाकिस्तान ने तैयार किया अपना वैक्सीन, चीन की मदद से हुआ सफल

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 3, 2021

Pakistan, 3 June, 2021 


कोरोना काल में जहां टीकाकरण अभियान जोरों पर है वही विभिन्न देश अपने अपने वैक्सीन भी निर्मित कर रहे हैं। इसी क्रम में अब पकिस्तान ने भी एक अपना कोरोना वैक्सीन बनाकर लांच किया है। उसने यह चीन की मदद से बनाया है। इस  वैक्सीन का नाम पाकिस्तान ने 'PakVac' रखा है।

इस टीके को पाकिस्तान ने अपने सदाबहार दोस्त कहलाने वाले चीन की मदद से तैयार किया है। पाकिस्तान के स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन तैयार करने को लेकर कहा कि हम कठिन चुनौतियों से बाहर निकल रहे हैं। अपने दोस्तों के जरिए हम मुश्किलों को अवसर में तब्दील करने का काम कर रहे हैं। पाकिस्तान के स्पेशल असिस्टेंट हेल्थ डॉ. फैसल सुल्तान ने कहा, 'हमने इस कठिन दौर में चीन को अपने करीब पाया है, जिसने कोरोना संकट से निपटने में हमारी मदद की है।'फैसल ने कहा कि वैक्सीन तैयार करने के लिए चीन की ओर से कच्चा माल उपलब्ध तैयार कराया गया था, लेकिन इसके बाद भी यह काम बहुत आसान नहीं था।

डॉ. सुल्तान ने कहा कि जल्दी ही इस वैक्सीन का बड़े पैमाने पर स्थानीय स्तर पर उत्पादन हो सकेगा। पाकिस्तान की नेशनल कमांड एंड ऑपरेशंस सेंटर के चीफ असद उमर ने कहा कि यह हमारे लिए अहम दिन है। यही नहीं पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री ने मंगलवार को वैक्सीन की लॉन्चिंग के मौके पर कहा कि हमारे देश में चीन की वैक्सीन की काफी मांग है। यहां तक कि लोग चीनी वैक्सीन को ही प्राथमिकता दे रहे हैं और एस्ट्राजेनेका जैसे टीकों को लगवाने से बच रहे हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.