ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

पाकिस्तान के वित्त मंत्री बोले, IMF के सामने नहीं गिड़गिड़ाएंगे, जानिए क्यों

Photo Source :

Posted On:Saturday, December 3, 2022

मुंबई, 03 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के आर्थिक हालात जल्द सुधरने की संभावना है, बताया जा रहा है की पाकिस्तान को अपने साथी देश से 24 हजार करोड़ रुपये की मदद मिलने वाली है। यह मदद दो हफ्तों में मिल जाने का अनुमान रखा गया है। एकतरफ जहां पाकिस्तान को IMF से बेलआउट फंड मिलने में समय लग रहा है वहीं दूसरी ओर उस पर लगातार विदेशों से लिया कर्ज उतारने का दबाव बनाया जा रहा है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने सिक्योरिटीज फर्म ओपटिमस कैपिटल मैनेजमेंट के हवाले से बताया है कि पाकिस्तान को 12 महीने के भीतर विदेशी कर्ज चुकाना होगा। विदेशी और पुराने कर्ज मिलाकर पाकिस्तान को कुल 21 लाख करोड़ रुपये देने हैं।

तो वही, सिक्योरिटी फर्म के मुताबिक 21 लाख करोड़ में से दिसंबर और जनवरी 2023 में ही पाकिस्तान को 72 हजार करोड़ रुपये देने होंंगे। पिछले 11 महीनों में पाकिस्तान का फॉरन एक्सचेंज रिजर्व लगातार कम होता जा रहा है। यह स्थिति भी तब है जब पाकिस्तान को लगातार IMF और एशियन डेवेलेपमेंट बैंक से हाल ही के महीनों में लोन मिला है। बढ़ते कर्ज और कम हो रहे फॉरेन एक्सचेंज ने पाकिस्तान को खतरनाक स्थिति में डाल दिया है। पाकिस्तान सरकार हर संभव कोशिश कर रही है कि उसे और कर्ज न लेना पड़े। लगातर बढ़ रहे इंपोर्ट्स को कंट्रोल में रखने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

 पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने जीओ न्यूज को दिए इंटरव्यू में यह जानकारी दी है। डार ने कहा कि पाकिस्तान का फॉरन रिजर्व 61 हजार करोड़ रुपये पर पहुंच गया है जिसे एक साथी देश की मदद से 24 हजार करोड़ रुपये तक और बढ़ाया जाएगा। हालांकि डार ने साथी देश के नाम का खुलासा नहीं किया। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने अपने इंटरव्यू में आईएमएफ से भी नाराजगी जताई है। उन्होंने IMF पर कर्ज देने के लिए होने वाले रिव्यू में देरी करने का आरोप लगाया। डार ने आगे कहा कि जरूरी प्रोसेस पूरी होने के बाद भी रिव्यू में देरी की जा रही है इसका कोई मतलब नहीं बनता है। उन्होंने यह भी कहा कि अब उन्हें फर्क नहीं पड़ता है, वो गिड़गिड़ाना नहीं चाहते।दरअसल दिवालिया घोषित होने के बाद से पाकिस्तान को IMF की तरफ से 48 हजार करोड़ रुपये का बेलआउट पैकेज दिया गया था। जिसमें इस साल 8 हजार करोड़ रुपये और जोड़ दिए गए हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.