ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

मौलाना साद की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में हिंसा, एक पुलिसकर्मी व 12 प्रदर्शनकारियों की मौत, 40 घायल

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 14, 2021

लाहौर, 13 अप्रैल । मौलाना साद रिजवी की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में हो रहे विरोध प्रदर्शन में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक पुलिसकर्मी और 12 प्रदर्शनकारियों के मरने और 40 घायल होने की सूचना है।  मौलाना साद रिजवी की ओर से इस्लामाबाद से फ्रांसीसी राजदूत को निष्कासित करने और फ्रांस से सभी संबंध खत्म करने की मांग करने पर उनको गिरफ्तार कर लिया गया था।
  
लाहौर में इस्लामी पार्टी तहरीक-ए-लबैक पाकिस्तान के प्रमुख मौलाना साद रिजवी की सोमवार को हुई गिरफ्तारी के विरोध में समर्थकों ने सोमवार रात और मंगलवार को हिंसक प्रदर्शन किया। 
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गुलाम मुहम्मद डोगर ने बताया कि लाहौर के समीप शहादरा कस्बे में हुए टकराव में 10 पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। 

डोगर के मुताबिक कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए रिजवी की गिरफ्तारी की गई है। रिजवी को हिरासत में लेने के तुरंत बाद ही देश में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए। कई शहरों में प्रदर्शनकारियों ने हाईवे और सड़क जाम कर दिया।

इस्लामी पार्टी के प्रमुख साद रिजवी ने सरकार को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रिजवी ने हजरत मुहम्मद की तस्वीर प्रकाशित कर उनका अपमान करने के लिए फ्रांस के राजदूत को देश से बाहर नहीं निकालने पर सरकार विरोधी प्रदर्शन की धमकी दी थी।  


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.