Russia, 2 Aug, 2021 रूस में भूकंप के झटकों से दहशत फ़ैल गई है। लोगों में डर समा गया भूकंप का केंद्र 44 1322 उत्तरी अक्षांश और 148 2984 पूर्वी देशांतर तथा जमीन की सतह से 35 किलोमीटर की गहराई में रहा। इसे रूस के कुर्लिस्क के दक्षिण -पूर्वी क्षेत्र में महसूस किया गया। भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं हैं।
बता दें कि हाल ही में पेरू के उत्तर प्रशांत तट पर शु्क्रवार को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया थी जिससे बेहद प्राचीन गिरजाघर क्षतिग्रस्त हो गया और कम से कम एक व्यक्ति घायल हो गया।
अमेरिका के भूगर्भीय सर्वे विभाग की ओर से बताया गया कि भूकंप दोपहर सुल्लाना शहर से आठ किलोमीटर दूर पूर्व दिशा में आया। ये भूकंप दक्षिण इक्वाडोर तक महसूस किया गया था। पियूरा स्थित 16वीं सदी के गिरजाघर का एक हिस्सा भूकंप के कारण ढहता नजर आया। भूकंप के कारण अन्य समुदायों के दो धर्मस्थलों और तीन दमकल केंद्रों को भी नुकसान पहुंचा है।