ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

अमेरिका में प्लेन बिजली के टावर से टकराया, 90 हजार घरों की बिजली गुल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, November 28, 2022

मुंबई, 28 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका के मेरीलैंड में एक चौंकाने वाली घटना हुई। यहां एक प्लेन बिजली के टावर से टकरा गया और तारों में फंस गया। इस दौरान प्लेन में दो लोग मौजूद थे, जो घायल हो गए। घटना के बाद इलाके की बिजली गुल हो गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक प्लेन बिजली के तारों में अटका हुआ है। प्लेन में मौजूद दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने एक बयान में कहा, सिंगल-इंजन मूनी M20J बिजली के टावर से कैसे टकराया इसकी वजह का फिलहाल पता नहीं चल सका है। इस मामले की जांच की जा रही है। प्लेन के बिजली के तार से टकराने के बाद मोंटगोमरी काउंटी में पावर सप्लाई बाधित हो गई। यहां करीब 90 हजार घरों की बिजली गुल हो गई। घटना मेरीलैंड स्टेट के गैथर्सबर्ग शहर में हुई। एक अफसर स्कॉट गोल्डस्टाइन ने कहा, रविवार यानी 27 नवंबर को शाम करीब 5:40 बजे एक सिंगल-इंजन प्लेन हादसे का शिकार हो गया। प्लेन ने न्यूयॉर्क के व्हाइट प्लेन्स इलाके से उड़ान भरी थी। कुछ देर बाद ये मोंटगोमरी काउंटी एयरपार्क में बिजली के टावर से टकरा गया। उन्होंने कहा, हमें हादसे के बाद सूचना मिली। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंती। हमने देखा की एक प्लेन जमीन से करीब 100 फीट की ऊंचाई पर तारों में फंसा हुआ है। प्लेन में वॉशिंगटन में रहनेवाले 65 साल के पायलट पैट्रिक मर्कल और लुइसियाना में रहनेवाले पैसेंजर 66 साल के जेन विलियम्स सवार थे। दोनों को मामूली चोट आई है।A


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.