ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी अपने फैसलों के चलते घिरी विवादों में, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 9, 2022

मुंबई, 9 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इटली की पहली दक्षिणपंथी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पद संभालने के महज दो हफ्तों के बाद ही विवादों में घिर गई हैं। विवादों की वजह मेलोनी की सरकार के फैसले हैं। मेलोनी ने पहले नाजी आर्मबैंड (स्वास्तिक निशान वाला) पहनने वाले नेता गलैजो बिग्नामी को मंत्री बनाया। इसके बाद उन्होंने कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने वाले डॉक्टरों पर लगी रोक हटा दी। साथ ही रेव जैसी पार्टियों पर रोक लगाने का कानून पास किया। इसके तहत रेव पार्टियों और उन सभाओं पर रोक लग सकेगी। सरकार का तर्क है कि इस कानून से रेव पार्टी और गैर-कानूनी डीजे म्यूजिक पार्टी पर रोक लगाई जाएगी और आयोजकों को तीन से छह साल की सजा दी जाएगी। ऐसे आयोजनों से नशे को बढ़ावा या यौन अपराध होने की आशंका बढ़ जाती है।

लोगों का कहना है कि फैसले बड़े मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए लिए गए हैं। एक्सपर्ट फ्रांसिस्को कैंसेलाटो ने बताया कि मेलोनी की सबसे बड़ी समस्या ये है कि देश का खजाना खाली है। महंगाई बढ़ रही है और एनर्जी बिल कम करने के वादे भी पूरे नहीं हो रहे हैं। इसलिए मेलोनी विभाजनकारी एजेंडा चला रही हैं। तो वही एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इन फैसलों ने संविधान में दिए गए नागरिकों के अधिकारों को खतरे में डाल दिया है। इस कानून की अस्पष्ट व्याख्या से इसकी आड़ में दूसरी सार्वजनिक सभाओं को रोका जा सकता है। इससे फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन को खतरा होगा और पब्लिक गैदरिंग नहीं गो पाएगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.