ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को जा सकते है नेपाल, माया देवी मंदिर के करेंगे दर्शन

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 5, 2022

मुंबई, 5 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों की शुरुवात हो चुकी है। हाल ही में हुए अपने तीन दिवसीय दौरे के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को कुछ घंटे के लिए नेपाल जा सकते हैं। यहां वे भगवान बुद्ध के जन्मस्थान लुम्बिनी जाएंगे। मोदी को नेपाल के प्रधानमंत्री रिसीव करेंगे और उनके साथ माया देवी मंदिर जाएंगे। यह मंदिर लुम्बिनी में ही है और यह मंदिर बौद्ध धर्म के मानने वालों के लिए आस्था का केंद्र है। तो वही आपको बता दे 2019 में दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का यह पहला नेपाल दौरा है। पहले कार्यकाल में वो चार बार इस पड़ोसी देश के दौरे पर गए थे।

लुम्बिनी नेपाल के भैरवाह जिले में है। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा एक महीने पहले भारत दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने मोदी से मुलाकात की थी। नेपाल में मोदी के दौरे की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि मोदी दिल्ली से कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और इसके बाद हेलिकॉप्टर से नेपाल के लुम्बिनी पहुंचेंगे। यहां वे माया देवी मंदिर जाएंगे। यही भगवान बुद्ध की जन्मस्थली है। यहां दीपक जलाएंगे और दर्शन करेंगे। मोदी आखिरी बार मई 2018 में नेपाल गए थे। इस दौरान उन्होंने मुक्तिनाथ और जनकपुर में दर्शन किए थे। यह दोनों धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र हैं। माया देवी मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहरों में शामिल हैं। सम्राट अशोक ने इस स्थान के विकास में अहम योगदान दिया था। 

 माया देवी मंदिर के तथ्य - 

आपको बता दे 1896 में जनरल खडग शमशेर और डॉक्टर एंटनी फुहेर ने इस स्थान की खोज की थी। केशर शमशेर ने 1939 में माया देवी मंदिर को फिर से बनाया था। हालांकि, आज जो माया देवी मंदिर हम देखते हैं, वो 2003 में तैयार किया गया था। तब इसे लुम्बिनी डेवलपमेंट ट्रस्ट ने तैयार कराया था। खास बात यह है कि लुम्बिनी डेवलपमेंट ट्रस्ट के साथ इस स्थान को विकसित करने में ब्रिटेन की डरहम यूनिवर्सिटी ने भी अहम योगदान दिया है। इन दोनों संस्थानों ने 2010 से 2013 तक इस स्थान को नए सिरे से विकसित किया। यहां जो प्राचीन काल की ईंटें मिली हैं, उनमें हर एक का वजन 20 किलोग्राम है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, माया देवी मंदिर में छठवीं से लेकर 15वीं सदी तक के कलात्मक अवशेष हैं। इसमें 15 चौकोर चबूतरे और 5 कतारें हैं। ये सभी पूर्व से पश्चिम दिशा में बनाए गए हैं। 3 कतारें उत्तर से दक्षिण दिशा की तरफ बनाई गईं हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.