ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

सेना के तख्तापलट के बाद म्यांमार में विरोध प्रदर्शन और असहयोग आंदोलन का दौर जारी

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 27, 2021

यंगून, 27 अप्रैल । म्यांमार में लोकतंत्र की बहाली के लिए नागरिकों का संघर्ष जारी है। आजादी और लोकतंत्र के लिए जनता और कार्यकर्ता सैन्य शासन के विरोध में बिना रूके असहयोग आंदोलन  कर रहे हैं। आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए जनता ने सैन्य सरकार को बिजली का बिल और कृषि कर्ज देने से मना कर दिया है। इसके साथ ही देश में तख्तापलट के बाद से सर्वोच्च जनरल के खिलाफ आजादी की आवाज बुलंद करते हुए बच्चों को स्कूल नहीं भेजने का भी आग्रह किया है।

 म्यामांर के बड़े शहरों में रविवार को हर जगह विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।  इसके अगले ही दिन इंडोनेशिया में आसियान देशों के सम्मेलन में म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिंग ऑंग हैइंग ने एक करार किया था। लेकिन जुंटा प्रमुख ने बर्खास्त लोकतांत्रिक सरकार की नेता आंग सान सूकी समेत राजनीतिक कैदियों को रिहा करने की मांग पर ध्यान नहीं दिया। जुंटा ने मीडिया की आजादी छीनने के साथ ही कई पत्रकारों को भी कैद कर लिया है। इसके विरोध में म्यांमार की जनता ने भूख हड़ताल से लेकर असहयोग आंदोलन तक छेड़ रखा है। विरोध प्रदर्शन के साथ विदशी प्रतिबंधों के कारण म्यांमार की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर गई है। हर सेक्टर में गिरावट देखने को मिल रहा है।  सरकार अर्थव्यवस्था का ध्यार रखे या आंदोलनकारियों से निपटे। इसक कारण पूरे देश की आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह से प्रभावित हुई है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.