ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दी रमजान की बधाई

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 13, 2021

वॉशिंगटन, 13 अप्रैल । अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को रमजान की बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी मुसलमानों के साथ हो रहे पक्षपात और उन पर हमले की घटनाओं की निंदा की है।

व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर प्रकाशित स्टेटमेंट में बाइडेन दम्पति की ओर से विश्व के सभी मुसलमानों को पवित्र महीने रमजान की बधाई दी गई है। रमजान का महीना मुसलमानों का पवित्र महीना माना जाता है। इस दौरान इशा के बाद रमजान में पढ़ी जाने वाली विशेष तरावीह नमाज पढ़ी जाती है। उन्होंने कहा कि इस दौरान कोरोना महामारी के कारण लोगों को इफ्तार को बिना अपने परिजनों के मनाना पड़ेगा।
उन्होंने देश के मुसलमानों की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि इस समुदाय के लोगों ने देश को समृद्ध किया है। आज इस समुदाय के लोग कोरोना के समय में आगे आकर काम कर रहे हैं चाहें वो वैक्सीन विकसित करना हो या फ्रंटलाइन पर स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा करना हो, हर रूप में ये लोग आगे आकर सहय़ोग कर रहे हैं।

इसके साथ-साथ उन्होंने आश्वासन दिया कि बाइडेन प्रशासन इन लोगों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार काम कर रहा है। इसके अलावा वह अगले साल व्हाइट हाउस में पारंपरिक ईद समारोह के आयोजन को फिर से शुरू करने का प्रयास करेंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.