ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

रूस ने किया दावा, सोलेडार शहर पर हमारा कब्जा, यूक्रेन ने दावे को किया खारिज, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, January 12, 2023

मुंबई, 12 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। यूक्रेन के पश्चिमी इलाके डोनटेस्क में सोलेडार नाम का एक छोटा कस्बा है। रूस की प्राइवेट मिलिट्री वैगनर ग्रुप ने दावा किया है कि उसने इस कस्बे पर कब्जा कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वैगनर कई हफ्तों से इसे कब्जाने के लिए मशक्कत कर रहा था। पुतिन के शेफ कहे जाने वाले और वैगनर ग्रुप के हेड येवगेनी प्रिगोजिन ने सोलेडार की एक नमक की खदान से फोटो शेयर की है। उसने दावा किया है उसके लड़ाकों ने 500 यूक्रेनी सैनिकों को मारकर कस्बे को जीत लिया है। वहीं यूक्रेन ने वैगनर के इस दावे को चुनौती दी है। राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने कहा है कि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। यूक्रेन के सैनिक डटकर दुश्मनों का सामना कर रहे हैं। यूक्रेन ने सोलेडार में 100 रूसी सैनिकों को मारने का दावा किया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बीते दिन एक भाषण में बताया था कि, सोलोडार पूरी तरह से तबाह हो चुका है वहां न के बराबर जिंदगी बची है। सोलोडार का पूरा इलाका लाशों से भरा है। पागलपन ऐसा ही दिखाई देता है। वहीं, अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक बाखमुत को दोबारा हासिल करने के लिए सोलोडार पर रूस का कब्जा जरूरी है। वहीं, अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि सोलेडार में कभी यूक्रेन को बढ़त मिलती है तो कभी रूस को। ये कस्बा दोनों देशों के कब्जे में रह चुका है। ऑस्टिन के मुताबिक सोलेडार में बहुत खतरनाक लड़ाई होती है। एफपी को एक घायल यूक्रेनी सैनिक ने बताया कि उनकी ब्रिगेड ने अब तक जितनी भी खूंखार लड़ाईयां लड़ी हैं उनमें सबसे खतरनाक सोलेडार की है। वहीं एक दूसरे सैनिक ने कहा कि लड़ाई में कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है।

आपको बता दे, सोलोडार का मतलब गिफ्ट ऑफ सॉल्ट यानी नमक का तोहफा होता है। युद्द से पहले यूक्रेन का 90 फीसदी नमक यहीं से आता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वैगनर ग्रुप जहां भी रूस के लिए लड़ाई करता है वहां अपने लिए भी कुछ फायदा ढूंढ़ता है। सोलोडार में सिर्फ नमक ही नहीं बल्कि एलबास्टर, सिरामिक के लिए कीमत चिकनी मिट्टी और कोयला भी है। जिस पर वैगनर ग्रुप के लिए येवगेनी प्रिगोजिन की नजर है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.