मॉस्को, 18 अप्रैल। रूस के डिप्टी इंटीरियर मिनिस्टर एलेक्जेंडर गोरोवे ने कॉमनवेल्थ ऑफ इंडिपेंडेट स्टेट से कहा है कि वह अवैध प्रवासियों को देश के बाहर निकाल दें।
कॉमनवेल्थ राज्यों के इंटरपार्लियामेंट्री सत्र के दौरान उन्होंने कहा कि देश में बड़ी संख्या में लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। गोरेवे के अनुसार देश में वर्तमान में 1 मिलियन से अधिक प्रवासी रह रहे हैं। कोरोना महामारी के कारण इन लोगों के बाहर जाने पर रोक लगा दी गई थी।