ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

यूक्रेन युद्ध के चलते चीन से सैन्य सामान मांग रहा रूस

Photo Source :

Posted On:Monday, March 14, 2022

US, 14 March (News Helpline)      यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध को 19 दिन हो गए हैं। अमेरिकी मीडिया ने दावा किया है कि यूक्रेन में हमले तेज करने के लिए रूस अब चीन की मदद मांग रहा है। यूक्रेन में रूस ने अपनी काफी ताकत झोंक दी है। कई चरणों की बातचीत के बावजूद कोई  हल नहीं निकल सकता है। ऐसे में युद्ध लंबा भी चल सकता है। हथियारों की कमी की वजह से अब रूस चीन से मदद मांग रहा है।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका को अच्छी तरह पता है कि चीन से कौन से रक्षा उपकरण खरीदने से रूस और ज्यादा मजबूत हो सकता है। हालांकि चीन में वे रक्षा उपकरण अभी उपलब्ध नहीं है। दुनियाभर में उनकी ज्यादा डिमांड हैं इसलिए चीन के पास ऐसे उपकरणों की संख्या कम है।
 
रूस में रक्षा उपकरणों की संख्या में कमी आ गई है। ऐसे में उसे चीन पर निर्भर होना पड़ रहा है। भारत के लिए यह चिंता का विषय इसलिए है क्योंकि भारत के बहुत सारे प्रमुख हथियार रूस से ही आते हैं। भारत की सेना अब भी बड़ी मात्रा में हथियारों की खरीद रूस से करती है। ऐसे में अगर रूस के पास ही उपकरणों की कमी हो गई तो भारत को भी भविष्य में समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
 
भारत के पास रूस के टी-90 टैंक, Su-30MKI फाइटर विमान और आईएनएस विक्रमादित्य है। भारत रूस के हथियार निर्माताओं पर विश्वास भी करता है। भारत को इस बात की टेंशन है कि पश्चिमी देशों द्वारा लगाए जा रहे बड़े पैमाने पर प्रतिबंध की वजह से निर्यात में कमी आ सकती है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.