ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

रूस ने पोलैंड और बुलगारिया की नेचुरल गैस की डिलीवरी रोकी, जानिए वजह

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 27, 2022

मुंबई, 27 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पोलैंड और बुलगारिया के अधिकारियों ने रूस पर आरोप लगाया है कि रूबल में कारोबार न कर पाने की वजह से राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने नेचुरल गैस की डिलीवरी रोक दी है। दरअसल यूक्रेन पर हमले के बाद दुनिया के बड़े देशों ने रूस पर कई तरह के बैन लगा दिए थे, जिसके बाद रूस ने अपनी करेंसी रूबल में कारोबार करने का फैसला लिया था। तो वही रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से यूरोपीय देशों ने 50 हजार यूरो से ज्यादा के लग्जरी सामान के रूस को निर्यात पर रोक लगा दी है। इससे कैडिलक, फरारी, मर्सिडीज व लेक्सस सहित 8000 से अधिक कारें महीने भर से बेल्जियम के जेब्रुज बंदरगाह पर धूल खा रही हैं। जेब्रुज बंदरगाह यूरोप का सबसे बड़ा वाहन ट्रांसपोर्ट बंदरगाह है, जहां से सालाना 2 करोड़ से ज्यादा कारें परिवहन की जाती हैं। साथ ही पोलैंड ने रूस को एनर्जी बिल का भुगतान रूबल में करने से इनकार कर दिया है। जिससे बौखला कर रूस ने पोलैंड को दी जाने वाली नेचुरल गैस में कटौती करने की बात कही है। पोलैंड की सरकारी एनर्जी कंपनी PGNiG का कहना है कि उसकी कुल नेचुरल गैस का 45% हिस्सा रूस से आता है।

किसने क्या कहा - 

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने चेर्नोबिल पावर प्लांट में 1986 में हुए परमाणु हादसा की बरसी पर बात की। जेलेंस्की ने कहा कि 1986 के बाद पहली बार किसी देश पर इतना बड़ा परमाणु सुरक्षा संकट पैदा हुआ है। यूक्रेनी राष्ट्रपति का इशारा रूस के संभावित परमाणु हमले की तरफ था।
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने रूस की राजधानी मॉस्कों में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं शांतिदूत बनकर आया हूं। मेरी कोशिश है कि लोगों की जान बचाई जा सके। गुटेरेस ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात की।
UN के प्रवक्ता ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति और UN चीफ के जंग से बुरी तरह प्रभावित इलाकों से लोगों को बाहर निकालने पर सहमति बनी। इसमें मारियुपोल जैसे इलाके भी शामिल हैं।

युद्ध से जुडी कुछ एहम बाते - 

  • पोलैंड को मिलने वाली नेचुरल गैस में कटौती
  • 1986 के बाद पहली बार इतना बड़ा परमाणु संकट
  • रूस ने ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स के 287 सदस्यों के खिलाफ प्रतिबंध लगा दिया है।
  • रूस की ब्रिटेन को धमकी - अगर यूक्रेन को हम पर हमले के लिए उकसाया तो तुम्हें भी माकूल जवाब देंगे।
  • पुतिन ने मास्को में संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात कर मारियुपोल और बूचा में नरसंहार से इनकार किया।
  • कनाडा की रक्षा मंत्री अनीता आनंद ने यूक्रेन को आठ बख्तरबंद वाहन देने की बात कही है।
  • यूक्रेन के उप रक्षा मंत्री का कहना है कि यूक्रेन पर हमले के बाद से रूस का मिसाइल भंडार आधा रह गया है।
  • रूस की धमकियों के बावजूद जर्मनी यूक्रेन को 50 गेपर्ड टैंक सप्लाई करने के लिए तैयार हो गया है।
  • रूसी हमले के बाद यूक्रेनी नागरिक अब रूस से जुड़ी ऐतिहासिक चीजों को भी अपने साथ नहीं रखना चाहते हैं।
  • राजधानी कीव में मौजूद रूस और यूक्रेन की दोस्ती के प्रतीक सोवियत स्मारक को तोड़ दिया गया।
  • बेल्जियम बंदरगाह पर धूल खा रहीं हजारों कैडिलक और फरारी कारें


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.