ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

रूस ने यूक्रेन के मारियुपोल शहर के एक आर्ट स्कूल को बनाया निशाना

Photo Source :

Posted On:Monday, March 21, 2022

Ukaine, 21 March (News Helpline)      रूस ने यूक्रेन पर फिर एक बड़ा हमला किया है। इस बार उसने मारियुपोल शहर के एक आर्ट स्कूल को निशाना बनाया गया है। इस स्कूल के ऊपर हाइपरसोनिक मिसाइल गिराई गई है। यूक्रेन का कहना है कि इस स्कूल में करीब 400 लोगों ने शरण ले रखी है। बताया जाता है कि यह लोग मलबे के अंदर दबे हुए हैं। अभी तक किसी के मौत की पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच यूक्रेन के कई शहरों में हवाई हमले का अलर्ट जारी हुआ है।
 
बता दें कि जैसे-जैसे युद्ध आगे बढ़ता जा रहा है रूस और ज्यादा हमलावर होता जा रहा है। कल उसने यूक्रेन के ऊपर घातक हाइपरसोनिक मिसाइल से हमला किया था। उससे पहले मारियुपोल शहर में ही एक थिएटर के ऊपर बम बरसाए थे, जहां आम लोगों ने शरण ले रखी थी। यहां पर बुधवार तक 130 लोगों को निकाला गया था। वहीं रविवार को ही रूस ने यूक्रेन के दो अन्य शहरों रुबिजन और सेवेरोडनेत्सक में रूस ने जबरदस्त बमबारी की।
 
इसलिए मारियुपोल है निशाने पर
जानकारों के मुताबिक मारियुपोल शहर रणनीतिक लिहाज से काफी अहम है। यह अजोव शहर का एक रणनीतिक बंदरगाह है। इसे बार-बार निशाना बनाने का मकसद ऊर्जा, खाने और पानी की सप्लाई को बाधित करना है। खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी मारियुपोल की हालत पर चिंता जता चुके हैं। बताया जा रहा है कि करीब 4 लाख लोग दो हफ्तों से यहां पर फंसे हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि बमबारी के बीच लोगों को बचाना मुश्किल हो रहा है। वहीं पानी और बिजली की सप्लाई बाधित होने से परेशानी और ज्यादा बढ़ रही है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.