ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

रूस नहीं रखेगा इंटरनेशनल कोर्ट में अपना पक्ष, यूक्रेन ने दर्ज कराया है मुकदमा

Photo Source :

Posted On:Monday, March 7, 2022

Ukraine, 7 March (News Helpline)       रूस और यूक्रेन के बीच जंग में अब अंतरराष्ट्रीय न्यायालय भी आ चुका है। यूक्रेन ने मानवीय संहार के आधार रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) का दरवाजा खटखटाया है। हालांकि रूस ने आईसीजे की कार्यवाही में भाग नहीं लेने का निर्णय लिया है। रूस ने ऐलान किया है कि कोर्ट की कार्यवाही में उनका कोई प्रतिनिधि हिस्सा नहीं लेगा।  दरअसल, पिछले महीने, यूक्रेन ने हेग में संयुक्त राष्ट्र की सर्वोच्च अदालत में राज्यों के बीच विवादों के लिए रूस के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। 
 
यूक्रेन ने हेग में एक अन्य अदालत, अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) को भी शामिल करने की मांग की है, जो युद्ध अपराधों को संभालती है। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने कहा, "संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय न्यायालय को रूस को यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने का तुरंत आदेश देना चाहिए।"
 
यूक्रेन ने अपने पक्ष में कहा है, "हम उस स्थान में रहते हैं जिसे शांति महल कहा जाता है, जबकि मेरा देश आक्रमण का सामना कर रहा है। हम रोज रूसी बम और मिसाइलों की आक्रामकता देख रहे हैं। लाखों लोगों का जीवन खतरे में हैं, लोग डरे हुए हैं। यूक्रेन पर रूस के हमले के परिणामस्वरूप 1.5 मिलियन (तकरीबन 15 लाख) लोग देश छोड़ चुके हैं और अभी भी विस्थापन जारी है।
 
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बीच किए गए कथित युद्ध अपराधों की जांच शुरू करने का निर्णय लिया है। आईसीसी के अभियोजक करीम एए खान क्यूसी ने कहा, "मेरा मानना है कि यूक्रेन में कथित युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध उन घटनाओं के संबंध में किए गए हैं, जिनका पहले ही कार्यालय द्वारा प्रारंभिक जांच के दौरान आकलन किया जा चुका है।"


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.