ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

सीरिया में समुद्र में जहाज पलटा, 86 लोगों की मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 24, 2022

मुंबई, 23 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सीरिया के पास जहाज 22 सितंबर को समुद्र में डूब गया। 23 सितंबर को जहाज की पहचान हुई। इस हादसे में लेबनॉन और सीरिया के कुल 150 प्रवासी यात्री सवार थे। इसमें से 86 लोगों की डूबने के कारण मौत हो गई। जहाज सभी लोग अपना देश छोड़ दूसरे देश में शरण लेने के लिए जा रहे थे। सीरिया की हेल्थ मिनिस्ट्री ने इसकी पुष्टि की। अधिकारियों के मुताबिक जहाज 20 सितंबर को लेबनान के पोर्ट त्रिपोली के पास मिनेह से रवाना हुआ था। यहीं से प्रवासी जहाज में सवार हुए। 22 सितंबर को जहाज डूबा। इसमें 86 लोगो की मौत की पुष्टि हुई है और कई लापता है। सभी का सर्च रेस्क्यू चल रहा है। सीरिया की हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, मरने वालों के रिश्तेदार अपनों की पहचान करने के लिए सीरिया आ रहे है।

लेबनान से निकली बोट के पलटने का यह दूसरा मामला सामने आया है। इस साल अप्रैल में लेबनान से निकली बोट में कई लोग सवार हो गए थे। इस कारण प्रवासियों से भरी बोट डूब गई थी। इसमें 1 बच्चे की मौत हो गई थी और 40 लोगों को रेस्क्यू किया गया था। पश्चिम एशियाई देश लेबनान में भीषण संकट है। वहां की अर्थव्यवस्था गिर चुकी है। इस कारण कई लोग वहां से दूसरे देशों में अवैध रूप से शरण ले रहे है। लेबनान में पिछले दो साल से आर्थिक संकट के चलते हालात और बिगड़ गए हैं। इसके बाद से कई लोग यूरोप की ओर समुद्री रास्ते से जा रहे है। इतना ही नहीं देश के अलग-अलग इलाकों में हजारों लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.