ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

श्रीलंका में बने गृहयुद्ध के हालात, लोगो प्रधानमंत्री के आवास पर फेंके पेट्रोल बम, जानिए पुरे हालात

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 11, 2022

मुंबई, 11 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। आज तक के सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में गृहयुद्ध के हालात बन चुके हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के सरकारी आवास को घेरकर उसमें कई पेट्रोल बम फेंके। गाड़‍ियों को जला दिया। कई मंत्रियों के घर जला दिए गए हैं। अब तक करीब 200 लोग घायल हुए हैं और 8 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक सांसद भी शामिल हैं।  तो वही बीते रोज राजपक्षे परिवार के भारत भाग आने की अफवाह भी आ रही है। जिसके बाद इंडिया ऐंबैसी ने इन खबरों को अफवाह और गलत करार दिया गया है। ऐंबैसी ने बयान जारी कर कहा कि हाल ही में मीडिया और सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाह फैलाई गई है कि कुछ राजनीतिक व्यक्ति और उनके परिवार भारत भाग गए हैं, जो कि सच नहीं है। वहीं, भारत की ओर से श्रीलंका में सेना भेजने की खबरों का भी खंडन किया। इस बीच कोलंबो के हिंसा मामले में श्रीलंका की CID (क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट) ने पूर्व PM महिंदा राजपक्षे के सुरक्षा अधिकारी को तलब किया है। CID प्रदर्शनकारियों पर हुए हमले को लेकर सुरक्षा अधिकारी का बयान दर्ज करेगी।

वही बीते रोज खबर आई थी की सेना ने आदेश जारी किया है कि उपद्रवियों को देखते ही गोली मार दी जाए। हालांकि, श्रीलंकाई चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और सेना के कमांडर जनरल शैवेंद्र सिल्वा ने इस दावे का खंडन किया है। सिल्वा ने कहा कि सेना किसी भी हालात में इस तरह के कदम नहीं उठाएगी। हिंसक विरोध प्रदर्शन को काबू करने के लिए पूरे देश में कर्फ्यू लगाया गया है। इधर, प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे से देश में राजनीतिक शून्य पैदा हो गया है। इसे लेकर श्रीलंकाई निर्यातकों ने जल्द एक नई सरकार नियुक्त करने की मांग की है। ज्वाइंट अपैरल्स एसोसिएशन फोरम ने जारी हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि, यह महत्वपूर्ण है कि मौजूदा राजनीतिक शून्य को भरने के लिए जल्द एक नई सरकार की नियुक्ति की जाए। हम नेताओं और अधिकारियों से देश भर में राजनीतिक स्थिरता को तुरंत बहाल करने का अपील करते हैं। 

बड़े अपडेट - 

  • श्रीलंकाई सरकार ने रोजाना के कामों के लिए डिफेंस, फाइनेंस और पब्लिक सिक्योरिटी मिनिस्ट्री के सचिवों को फिर से नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति 10 मई को की गई है।
  • श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने देशव्यापी कर्फ्यू को 12 मई तक बढ़ा दिया है।
  • हिंसा में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से ज्यादा प्रॉपर्टी को नुकसान हुआ।
  • राजनीतिक अस्थिरता के बीच विपक्ष संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है।
  • श्रीलंका में फंसे भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर +94-773727832 और ईमेल ID cons.colombo@mea.gov.in जारी की गई है।
  • महिंदा राजपक्षे ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया
  • इसके बाद वो परिवार के साथ नेवी के एक बेस में छिप गए हैं।
  • प्रदर्शनकरी राजपक्षे को बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं।
  • विपक्षी नेताओं ने महिंदा को गिरफ्तार करने की मांग की है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.