ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

दक्षिण अफ्रीका: राजनीतिक हिंसा में भारतीय बने निशाना, डरबन में भारतीयों पर हमला

Photo Source :

Posted On:Friday, July 16, 2021

South Africa , 16 July, 2021 

 

दक्षिण अफ्रीका में राजनीतिक घमासान को लेकर हिंसा फैल चुकी है जिससे अब वहां रह रहे भारतीयों को इसका निशाना बनाया जा रहा है। डरबन में रह रहे 10 लाख भारतीयों को निशाना बनाया गया साथ ही वहां भारतीय व्यापारियों से लूटपाट भी की गई है।
वहां देश के कई हिस्सों में जारी हिंसा को रोकने के लिए सरकार ने भले ही सेना की तैनाती कर दी है लेकिन यह भी नाकाफी दिख रहा है। वहां अब तमाम उपद्रवी भारतीय समुदाय को निशाना बना रहे हैं। 
 
डरबन, जहां दस लाख भारतीय मूल के लोग रहते हैं. ये सभी दुकानों और गोदामों को लूटने और आग लगने के साथ दंगे भी झेल रहे हैं। यहां कई खुदरा और प्रौद्योगिकी व्यवसाय, मोटर डीलरशिप, चिकित्सा केंद्र और सुपरमार्केट भारतीय समुदाय द्वारा चलाए जाते हैं। डरबन चैंबर ऑफ कॉमर्स के मुख्य विकास अधिकारी जानेले खोमो ने बताया कि डरबन में मॉल और खुदरा विक्रेताओं को नुकसान पहुंचा है। इसमें से एक तिहाई से अधिक भारतीय व्यवसाय होंगे। 
 
दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के गौतेंग और क्वाजलु प्रांतों में हुए दंगों में भारतीय समुदाय के व्यापारियों को लूट लिया गया. इतना ही नहीं अज्ञात संख्या में भारतीय मूल के लोग मारे भी गए हैं. 'टाइम्स ऑफ इंडिया' ने स्थानीय स्रोतों के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है। यह सब तब शुरू हुआ जब पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को अदालत की अवमानना ​​के आरोप में जेल भेजा गया. इसी के बाद दंगा शुरू हुआ था। 

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.