ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

ताइवान के विदेश मंत्री ने कहा, 'यूक्रेन की लड़ाई एक प्रेरणा है'

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 8, 2022

Taiwan, 8 March (News Helpline)      रूसी आक्रमणकारियों के खिलाफ लड़ने वाले यूक्रेनियन ने ताइवान के लोगों को प्रेरित किया है, आइलैंड के विदेश मंत्री ने सोमवार को यह बात कही, साथ ही इस दौरान उन्होंने यूक्रेनी शरणार्थियों के लिए लाखों डॉलर की सहायता की भी घोषणा की।
 
मंत्री जोसेफ वू ने एक न्यूज़ कांफ्रेंस में कहा है, "बड़ी मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद, यूक्रेन की सरकार और लोग जबरदस्त साहस और दृढ़ संकल्प के साथ लड़ रहे हैं।" वह आगे कहते हैं, "मैं दिल से कहा चाहता हूं कि आप सत्तावादी सत्ता से मिलने वाली धमकियों और जबरदस्ती का सामना करने के लिए ताइवान के लोगों के लिए एक प्रेरणा रहे हैं।"
 
लोकतांत्रिक, सेल्फ-रुल्ड ताइवान पर चीन द्वारा दावा किया जाता है, जिसने वापस अपने नियंत्रण में लेने की चीन द्वारा कसम खाई गयी है।
 
जबकि कुछ लोगों ने यूक्रेन की दुर्दशा के बीच समानताएं देखीं हैं, जहां यूक्रेन हमलावर रूसी सैनिकों को रोकने की कोशिश कर रहा है, वहीं, ताइवान, चीनी सेना द्वारा आक्रमण के खतरे का सामना कर रहा है। चीन ने इस तुलना को खारिज करते हुए कहा है कि ताइवान हमेशा चीन का हिस्सा रहा है।
 
ताइवान ने यह भी कहा है कि ताइवान स्ट्रेट की प्राकृतिक बाधा का हवाला देते हुए आइलैंड की स्थिति मौलिक रूप से अलग है - जो इसे चीन से अलग करती है - और ग्लोबल सेमीकंडक्टर सप्लाई चैन में ताइवान की महत्वपूर्ण भूमिका है।
 
आपको बता दें कि यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से ताइवान ने अपने अलर्ट लेवल को बढ़ा दिया है। लेकिन उसने चीन द्वारा किसी असामान्य सैन्य गतिविधि की सूचना नहीं दी है।
 
वू ने कहा कि ताइवान ने डिस्प्लेस्ड यूक्रेनियन की मदद के लिए NT$300 मिलियन ($10.6 मिलियन) से ज्यादा जुटाए हैं, दरअसल, उनके मंत्रालय ने यूक्रेन को दान देने के लिए एक अकाउंट सेट किया है, और पोलैंड में ताइवान का रिप्रेजेन्टेटिव ऑफिस सोमवार को एक शरणार्थी एजेंसी को NT$100 मिलियन का पहला डिसबरस्मेंट करेगा।
 
साथ ही ताइवान के राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन, उपराष्ट्रपति विलियम लाई और प्रीमियर सु त्सेंग-चांग ने कहा है कि वे मानवीय राहत के लिए एक-एक महीने का अपना वेतन देंगे।
 
ताइवान में पोलैंड के वास्तविक राजदूत, साइरिल कोज़ाज़ेव्स्की ने समाचार सम्मेलन में भाग लिया और ताइवान को इसकी मदद के लिए धन्यवाद दिया, जिसमें हाल ही में किये गए शरणार्थियों के लिए 27 टन चिकित्सा आपूर्ति के पोलैंड को किया गया शिपमेंट शामिल है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.