ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

यूके में प्लेन को बेहद खतरनाक कंडीशंस में कराया लैंड, पायलटों ने क्रॉस विंड लैंडिंग तकनीक का किया उपयोग

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 3, 2022

मुंबई, 3 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। यूके में बीते दिन खराब मौसम के बीच एक प्लेन को बेहद खतरनाक कंडीशंस में लैंड कराया गया। इसके पहले प्लेन को लैंड कराने के लिए पायलट संघर्ष करते रहे। इसका एक वीडियो सामने आया है। इसमें औरिग्ने ATR72-600 प्लेन आसमान में तेज हवाओं के बीच डगमगाते हुए देखा जा सकता है। बाद में पायलट्स ने प्लेन को तिरछा कर ब्रिस्टल एयरपोर्ट पर लैंड करा लिया। जब प्लेन ब्रिस्टल एयरपोर्ट पर उतरने का प्रयास कर रहा था, तभी बरसात और तेज हवाओं के कारण वह डगमगाने लगा। इसके चलते लैंडिंग में पायलटों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रनवे पर पहुंचने पर भी विमान स्टेबल नहीं हो पा रहा था। लेकिन पायलटों ने अपनी तकनीक से कुछ सेकंड के बाद प्लेन को लैंड करा लिया।

बताया जा रहा है कि यूके में तूफान, बारिश और तेज हवा के कारण एयरपोर्ट पर डराने वाली स्थिति बन गई थी। जब प्लेन लैंडिंग कर रहा था, तब हवा 44 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल रही थी। मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया था। दक्षिणी स्कॉटलैंड में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक और उत्तरी आयरलैंड में सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया था।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.