ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

जापान में लगेगी तीसरी इमरजेंसी, प्रधानमंत्री करेंगे घोषणा

Photo Source :

Posted On:Friday, April 23, 2021

टोक्यो, 23 अप्रैल । जापान के प्रधानमंत्री योशीहीदे सूगा औपचारिक रूप से तीसरी इमरजेंसी लगाने के लिए शुक्रवार देर रात घोषणा करेंगे। यह इमरजेंसी टोक्यो, ओसाका, क्योटो और ह्योगो में 25 अप्रैल से लागू होगी और मई के मध्य तक जारी रहेगी। दरअसल विशेषज्ञों और स्थानीय नेताओं का कहना है कि कोविड की मौजूदा स्थिति को देखते हुए वर्तमान में उठाए गए कदम पर्याप्त नहीं हैं और इससे अधिक सख्त नियम लागू करने की आवश्यकता है। इस बार डिपार्टमेंटल स्टोर, थीम पार्क, मॉल, थिएटर, म्यूजियम, बार को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। रेस्टोरेंट में शराब परोसने की अनुमति नहीं है।


सार्वजनिक वाहनों को जल्द से जल्द अपनी सेवाएं पूर्ण करने को कहा गया है। स्कूल खुले रहेंगे और विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन क्लासिस ली जाएंगी। इसके अलावा हमेशा मास्क पहनकर रखना अनिवार्य है और अनावश्यक घर से बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। इस बार ओसाका कोविड महामारी का केन्द्र है। यहां पर 5 अप्रैल से आंशिक रूप में इमरजेंसी लगाई गई है। ओसाका के गवर्नर होरीफोमी योशीमूरा ने बताया कि अस्पतालों में मरीजों के लिए स्थान नहीं बचा है। जापान में पाया गया कोविड का ब्रिटेन वेरिएंट तेजी से फैल रहा है और लोग इससे संक्रमित हो रहे हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.