मुंबई, 14 मई, (न्यूज़ हेल्प लाइन)। शेख मोहम्मद बिन जायद अल नह्यान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के नए राष्ट्रपति बन गए है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 61 वर्षीय नेता देश के तीसरे राष्ट्रपति नियुक्त किए गए हैं। दुबई के शासक शेख मोहम्मद की अध्यक्षता में अबू धाबी के अल-मुशरिफ पैलेस में एक बैठक हुई, जिसमें नया राष्ट्रपति चुना गया। दुबई के शासक और UAE के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने उन्हें बधाई दी है। उन्हें रणनीतिक योजना, प्रशिक्षण और डिफेंस कैपेबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए UAE सशस्त्र बलों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। वे शेख खलीफा के भाई हैं। राष्ट्रपति शेख खलीफा के निधन के बाद ये फैसला लिया गया है।
UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जाएद अल नह्यान का शुक्रवार (13 मई) को निधन हो गया था। शेख खलीफा के निधन की खबर आने के बाद, देश में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। तीन दिन तक सभी सरकारी दफ्तर और मिनिस्ट्री बंद रहेंगी। इनमें प्राईवेट सेक्टर भी शामिल है।
आखिर शेख मोहम्मद बिन जायद अल नह्यान कौन है?
- शेख मोहम्मद अबु धाबी के 17वें अमीर यानी शासक होंगे।
- UAE के सैन्य बलों के डेप्युटी सुप्रीम कमांडर हैं।
- उनके पिता जायेद बिन सुल्तान ने उन्हें नवंबर 2003 में अबू धाबी का उप युवराज नियुक्त किया था।
- पिता की मौत के बाद 2004 में वे अबू धाबी के युवराज बन गए।
- उनका ग्रेजुएशन ब्रिटेन की रॉयल मिलिट्री अकादमी सैंडहर्स्ट से हुआ।