ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

पाकिस्तान में मंडराने लगा चीनी भाषा सिखाने वाली संस्थानों के बंद होने का खतरा, जानिए क्यों

Photo Source :

Posted On:Monday, May 16, 2022

मुंबई, 16 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कराची यूनिवर्सिटी में महिला फिदायीन हमले के बाद मेंडारिन यानी चीनी भाषा पढ़ाने वाले सभी चीनी प्रोफेसर्स पाकिस्तान छोड़कर चले गए हैं। अब पाकिस्तान में मेंडारिन सिखाने वाले संस्थानों के बंद होने का खतरा मंडराने लगा है। डिपार्टमेंट ऑफ कन्फ्यूशियस के डायरेक्टर डॉक्टर नसीरउद्दीन ने कहा कि कराची यूनिवर्सिटी समेत देश के सभी इंस्टीट्यूशन में मेंडारिन पढ़ाने वाले प्रोफेसर्स को चीन ने वापस बुला लिया है। नसीरुद्दीन के मुताबिक, फिलहाल डिपार्टमेंट ऑफ मेंडारिन को बंद नहीं किया जा रहा। हम पाकिस्तानी प्रोफेसर्स से गुजारिश करते हैं कि वो इस मामले में मदद करें। 

दरअसल कराची यूनिवर्सिटी में 26 अप्रैल को महिला फिदायीन हमले में 3 चीनी प्रोफेसर्स की मौत हो गई थी। चीन ने पाकिस्तान से उसके नागरिकों को सुरक्षा देने के लिए सख्त कदम उठाने की हिदायत दी थी। हालांकि हमले के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भरोसा दिलाया था कि भविष्य में चीनियों को सख्त सुरक्षा दी जाएगी। तो वही इस हमले की जिम्मेदारी उसी बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली, जो पहले भी इस तरह के कई हमलों को अंजाम दे चूका है। अब तक इन हमलों में 15 चीनी नागरिक मारे जा चुके हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.