Afghanistan, 12 July, 2021
विश्व भर में आतंक फैलाने के लिए तालिबान फिर से सर ऊंचा उठाने की कवायद में लगा हुआ है। इन दिनों अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिको के वापसी के बाद तालिबान रोजाना नए नए तरीके सामने ला रहा है जिससे आतंक को फैलाया जा सके। इसी में अब तालिबान आतंक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अफगानिस्तान के एक शहर में वहां के लोगों के घरो में घुसकर उसे अपना ठिकाना बना रहा है ताकि आतंक को अंजाम दिया जा सके। तालिबान ने मध्य अफगानिस्तान में स्थित गजनी शहर को घेर लिया है।और वहां घरो में घुसकर सुरक्षा बलों पर हमले कर रहा है। गौरतलब है कि अमेरिकी सेना 31 जुलाई तक अफगानिस्तान को छोड़कर चली जाएगी। इस बात की घोषणा होने के साथ ही तालिबान ने यहां हिंसा और मारकाट शुरू दी थी।
गजनी की प्रांतीय परिषद के सदस्य हसन रेजाई ने कहा कि गजनी की स्थिति काफी ज्यादा खराब है। तालिबान आम नागरिकों के घरों को अपना ठिकाना बना रहा है। इससे अफगान सुरक्षा बल को उनके खिलाफ कार्रवाई करने में मुश्किलें आ रही हैं। उधर तालिबान और अफगान सरकार के बीच शांतिवार्ता कतर की राजधानी में चल रही है। हालांकि आधिकारिक जानकारियों के मुताबिक इसमें बहुत ज्यादा प्रगति नहीं है।