ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में दो नाम, जानिए कौन बनेगा प्रधानमंत्री

Photo Source :

Posted On:Monday, August 22, 2022

मुंबई, 22 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री की रेस में दो नाम हैं। ऋषि सुनक और लिज ट्रस। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सुनक रेस में कुछ पिछड़ रहे हैं। शायद उन्हें भी इस बात का अहसास हो चुका है। यही वजह है कि उन्होंने एक वीडियो जारी किया और इसके कैप्शन में कहा कि छिपे रुस्तम के पास कुछ खोने के लिए नहीं है। मैं आखिर तक मुकाबला करूंगा। आपको बता दे ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री का नाम 5 सितंबर को घोषित होगा। सुनक के अलावा लिज ट्रस PM पद की दौड़ में हैं। पहले रेस में 8 कैंडिडेट थे। पांच राउंड की सांसदों की वोटिंग के बाद ये दो नाम ही बचे। अब पार्टी के करीब 2 लाख मेंबर्स बैलेट वोटिंग से PM का नाम तय करेंगे।

बोरिस जॉनसन अक्टूबर में पद छोड़ेंगे। इसके पहले ही नया प्रधानमंत्री तय हो जाएगा। सुनक के समर्थक कह रहे हैं कि आखिरी मिनट पर सरप्राइज मिलेगा, क्योंकि सुनक ही जीतने जा रहे हैं। दूसरी तरफ, सुनक भी खुद को ‘अंडरडॉग’ यानी छिपा रुस्तम कह रहे हैं। उन्होंने एक नए वीडियो में कहा कि छिपे रुस्तम से सावधान रहना चाहिए, क्योंकि उसके पास खोने के लिए कुछ नहीं होता। वो आखिर तक जंग लड़ता है। सुनक का यह मैसेज वीडियो के कैप्शन में भी है और इसे एंकर ने भी आ‌वाज दी है। नए वीडियो में सुनक एक बेंच पर झपकी लेते नजर आते हैं, उनके पीछे एंटी टैंक लॉन्चर है। सुनक कहते हैं कि जमकर मेहनत करनी है, देर तक करनी है और सही तरीके से करनी है। छिपा रुस्तम कभी हार नहीं मानता। वो हालात से कभी नहीं घबराते। मैं हर वोट के लिए आखिर तक मेहनत करूंगा। तो वही पिछले दिनों मैनचेस्टर की रैली में सुनक ने कहा था कि महंगाई एक अभिशाप या तोहमत की तरह है। मैं अपने देश को इससे छुटकारा दिलाना चाहता हूं। लिज ट्रस सच्चाई से भागने की कोशिश कर रही हैं।

कैसे चुना जाता है ब्रिटिश PM

  • ब्रिटेन PM बनने के लिए सबसे बड़ी चुनौती कंजर्वेटिव पार्टी में अपनी लीडरशिप तैयार करने की होती है। दरअसल, कंजर्वेटिव पार्टी में नेता चुनने की प्रक्रिया में एक कमेटी शामिल होती है। इस कमेटी के सदस्य पार्टी के सांसद ही होते हैं।
  • प्रॉसेस में तीन फेज होते हैं। नॉमिनेशन, एलिमिनेशन और फाइनल सेलेक्शन।
  • अब पार्टी के करीब 2 लाख मेंबर्स बैलेट वोटिंग से PM का नाम तय करेंगे।
  • इसका फैसला पांच सितंबर को आएगा।
  • अक्टूबर में जब पूर्व प्रधानमंत्री पद छोड़ेंगे तो चुना गया नेता क्वीन के सामने शपथ ग्रहण करेगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.