ब्रिटेन में एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के न गर्भवती होने के लक्षण दिखे न ही बेबी बंप आया और दो महीने में ही स्वस्थ बच्चा पैदा हो गया। दरअसल, यह घटना ब्रिटेन के एक शहर की है।
'मिरर' की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, जिस दिन महिला को बच्चा पैदा हुआ था उसी दिन ही महिला को पता चला कि वह प्रेग्नेंट है। डिलीवरी तब हुई जब अचानक महिला के पेट में दर्द शुरू हो गया था। महिला की उम्र 20 साल है और उसका नाम एरिन है। महिला और उसके घरवाले यह बात सुनकर हैरान थे क्योंकि उसे ना ही प्रेग्नेंसी के लक्षण आए और ना ही उसका बेबी बंप निकला हुआ था। हालांकि जब उसे प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला तो यकीन नहीं था कि उनके साथ क्या होने वाला है। महिला को 10 अगस्त को अचानक जब दर्द हुआ तो उसे पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी अस्पताल के ही डॉक्टर्स ने बताया कि महिला प्रेग्नेंट है।अस्पताल में भर्ती होने के कुछ ही घंटों में महिला को जब घर लाया गया तो घर पर लेबर पेन शुरू हो गया। डॉक्टर्स को जब तक बुलाया गया तब तक महिला की डिलीवरी हो गई और महिला ने बच्ची को जन्म दिया।