ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

यूक्रेन ने रूस से युद्ध रोकने की अपील की, रूस बातचीत को आये आगे

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 26, 2022

Ukraine, 26 March (News Helpline)      दोहा फोरम में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की ने एक बार रूस से युद्ध रोकने की अपील करते हुए बातचीत करने का आग्रह किया है। जेलेंस्की ने यह भी आरोप लगाया कि रूस हथियारों की दौड़ लगातार बढ़ा रहा है। 
 
शनिवार को यूक्रेन और रूसी सैनिकों के बीच जंग शुरू हुए आज 31 वां दिन है। रूसी सैनिक यूक्रेन के लगभग हर शहर में बमों की वर्षा कर रहे हैं। यूक्रेन के दूसरा सबसे बड़ा शहर मारियूपोल रूसी बमबारी का सबसे ज्यादा शिकार है। बीते रोज मारियूपोल के एक थियेटर में रूसी हवाई हमले में 300 लोगों की मौत हो गई। इस थियेटर में सैकड़ों लोगों ने शरण ले रखी थी। अब शनिवार को दोहा फोरम में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की ने रूस के समक्ष बातचीत का फिर से प्रस्ताव रखा है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि युद्ध रोकने के लिए रूस को हमसे बातचीत करनी चाहिए। साथ रूस पर यह आरोप लगाया कि हथियारों की दौड़ में रूस लगातार आगे बढ़ रहा है।
 
रूस ने समुद्र में उतारी न्यूक्लियर पनडुब्बियां  
खबर है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने परमाणु बलों को विशेष अलर्ट पर रखने के कुछ घंटों बाद न्यूक्लियर पनडुब्बियां समंदर में उतार दी हैं। इससे न्यूक्लियर वॉर की आशंका भी बढ़ गई है।
 
गौरतलब है कि रूस ने 3 मार्च से अपने न्यूक्लियर हथियारों को हाई अलर्ट पर रखा है। रूस काफी समय से नाटो देशों को धमकी दे चुका है कि अगर उसके अस्तित्व पर खतरा हुआ तो वह न्यूक्लियर अटैक से भी पीछे नहीं हटेगा। हालांकि इससे पहले रूस ने हाइपरसोनिक मिसाइलों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। यूक्रेन के दो शहरों में हाइपरसोनिक मिसाइलों का हमला भी हो चुका है। यूक्रेन ने रूस पर फास्फोरस बमों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.