ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

यूक्रेन - रूस युद्ध से दुनिया भर में महंगाई का मचेगा तांडव

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 3, 2022

Ukraine, 3 March (News Helpline)     रूस और यूक्रेन के बीच जारी महायुद्ध का असर अब दुनिया में महंगाई के तौर पर भी दिखने लगा है। खासतौर पर आने वाले दिनों में इसके चलते खाद्यान्न की कीमतों में बड़ा इजाफा हो सकता है। अमेरिकी शहर शिकागो के बाजार में गेहूं का दाम 14 साल के शीर्ष पर पहुंच गया है। वायदा कारोबार में गेहूं की कीमत 10 डॉलर प्रति बुशेल तक पहुंच गई है। किलोग्राम के आधार पर समझें तो एक बुशेल का अर्थ 35 किलो से होता है। 2008 के बाद गेहूं का यह सबसे ऊंचा रेट है। बीते एक महीने से ही गेहूं के दाम में तेजी देखने को मिल रही थी। लेकिन रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद इसमें और इजाफा हो गया है। 
 
दरअसल रूस और यूक्रेन में बड़े पैमाने पर गेहूं का उत्पादन होता है। लेकिन युद्ध के बाद से इसकी सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। एक तरफ रूस पर पश्चिमी देशों ने कई तरह के बैन लगा दिए हैं तो वहीं यूक्रेन अब निर्यात की स्थिति में नहीं है। इसके चलते कीमतों में तेजी का माहौल बन गया है। बीते एक महीने में ही गेहूं की कीमत में 30 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। रूस और यूक्रेन मिलकर दुनिया का एक चौथाई खाद्यान्न निर्यात करते हैं। लेकिन युद्ध ने दोनों ही देशों के कारोबारों को प्रभावित किया है। रूस के हमले के बाद से कार्गो शिप जहां के तहां खड़े हैं। दोनों देशों का कारोबार थम गया है। 
 
यही नहीं Bunge Ltd और Archer-Daniels-Midland Co जैसी कंपनियों ने दोनों ही देशों में अपनी फैसिलिटीज को भी फिलहाल बंद कर दिया है। ब्लैक सी के जरिए किसी भी तरह का एक्सपोर्ट नहीं हो पा रहा है। ऐसे में बाजार में लगातार में गेहूं समेत अन्य खाद्यान्न की कीमत बढ़ने लगी है। यही नहीं युद्ध यदि जारी रहा तो फिर यह संकट और गहरा सकता है। यूक्रेन में बसंत के मौसम में मक्के की बुवाई की जाती है, लेकिन युद्ध के चलते यह काम रुका हुआ है। दुनिया में मक्के का निर्यात करने वाले टॉप देशों में यूक्रेन का नाम शामिल है। ऐसे में युद्ध के जारी रहने से साफ है कि संकट आने वाले दिनों में और गहरा सकता है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.