ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

यूक्रेन युद्ध: रूसी सेना ने कीव के अस्तबल में लगाई आग, 32 घोड़े जलकर मरे

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 23, 2022

Ukraine, 23 Feb (News Helpline)     यूक्रेन पर जारी रूसी अटैक के बीच एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। रूसी सैनिकों ने एक अस्तबल में आग लगा दी जिससे उसके अंदर मौजूद 32 घोड़े जलकर मर गए। 
 
यूक्रेनी मीडिया का दावा है कि ये घटना 13 मार्च की है जब राजधानी कीव के पास रूसी सैनिकों ने एक अस्तबल में आग लगा दी थी। उस अस्तबल में 32 घोड़े बंधे थे जो आग में जलकर राख हो गए। यूक्रेन के समाचार पोर्टल सेंसर नेट (censor.net) के मुताबिक रूसी सेना ने राजधानी कीव के पास गोस्टोमेल में स्थित एक अस्तबल में आग लगाई थी। समाचार पोर्टल ने अस्तबल के मालिक एलेक्जेंड्रा के हवाले से लिखा कि रूसी आक्रमणकारियों ने घोड़ों को भी नहीं बख्शा और 13 मार्च को हुई इस घटना में उसके घोड़े जलकर मर गए। 
 
वहीं यूक्रेन के विदेश मंत्रालय और पशु अधिकार समूहों ने राजधानी कीव के उत्तर में गोस्टोमेल में हुए हमले की निंदा की है। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा: "गोस्टोमेल में एक अस्तबल में लगभग सभी घोड़ों को जिंदा जला दिया गया, रूसी आक्रमणकारियों ने इसे जला दिया था। उनमें से कुछ ही बच पाए हैं।"
 
अस्तबल के मालिक ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उसे रूसी सैनिकों ने महीने की शुरुआत में अपना घर छोड़ने का आदेश दिया था, उन्होंने धमकी दी थी कि अगर उसने ऐसा नहीं किया तो 'सभी घोड़ों को गोली मार देंगे'।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.