ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

यूक्रेनी सैनिक की जांबाजी, रूसी सैनिकों को रोकने के लिए खुद पर बम बाध पुल को उड़ाया

Photo Source :

Posted On:Saturday, February 26, 2022

Ukraine, 26 Feb (News Helpline)     रूसी टैंकों को अपने देश पर आक्रमण करने से रोकने के लिए, एक यूक्रेनी सैनिक ने रूस के कब्जे वाले क्रीमिया को मुख्य भूमि यूक्रेन से जोड़ने वाले पुल को उड़ा दिया। ऐसा करते हुए सैनिक ने अपने प्राणों की आहुति दे दी।
 
यूक्रेनी सेना के अनुसार, जब रूसी टैंकों ने हमला किया, तो समुद्री बटालियन इंजीनियर विटाली स्काकुन वोलोडिमिरोविच को दक्षिणी प्रांत खेरसॉन में हेनिचेस्क पुल पर तैनात किया गया था।
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूसी सेना जब क्रीमिया के पास खेर्सन इलाके में तेजी से बढ़ रही थी तो विटाली ने खुद आगे बढ़कर उस पुल को उड़ा दिया जिसके जरिए रूसी सैनिक शहरी इलाके में पहुंच सकते थे।
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक विटाली क्रीमियन इस्तमुस पर मरीन की एक बटालियन में एक इंजीनियर था। पुल को उड़ाने का काम विटाली ने स्वेच्छा से किया है। विटाली ने अपने साथियों को बताया कि वह पुल पर माइंस बिछाकर उड़ा रहे हैं। विटाली के पुल से दूर भागने से पहले ही ब्लास्ट हो गया जिसमें उनकी मौत हो गई।
 
मरणोपरांत सम्मानित होंगे विटाली
रिपोर्ट्स के मुताबिक यूक्रेन सरकार ने विटाली को मरणोपरांत सम्मानित करने का फैसला लिया है। यूक्रेन सेना ने विटाली को नायक बताया है। सेना की ओर से भी उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
 
बता दें कि पिछले तीन दिन से रूसी सेना यूक्रेन पर चारों ओर से हमले कर रही है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं है कि यूक्रेन के कितने इलाके पर यूक्रेनी सेना और रूसी सेना का नियंत्रण है। हालंकि कई रिपोर्ट्स से यह साफ है कि रूसी सेना राजधानी कीव के बाहरी इलाकों तक पहुंच गई है। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों का मानना ​​​​है कि रूसी आक्रमण को काफी प्रतिरोध का सामना करना पड़ा है और मॉस्को अपनी कल्पना की तुलना में धीमी गति से आगे बढ़ रहा है, हालांकि यह जल्दी से बदल सकता है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.