ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

अमेरिकी सीमा में प्रवेश पा सकेंगे यूक्रेनी, रूसियों को नही मिली इजाजत

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 19, 2022

America, 19 March (News Helpline)        रूस के लगभग तीन दर्जन शरणार्थियों को शुक्रवार को अमेरिका में प्रवेश करने से रोक दिया गया, जबकि यूक्रेन के नागरिकों के एक समूह को सीमा पार जाने दिया गया। यह दृश्य रूस और यूक्रेन के नागरिकों के साथ चुपचाप हो रहे अचूक बदलाव को दर्शाता है। रूस और यूक्रेन के नागरिक पर्यटकों के रूप में मेक्सिको में प्रवेश करते हैं और अमेरिका जाने की उम्मीद में तिजुआना के लिए उड़ान भरते हैं। मेक्सिको के साथ सबसे व्यस्त अमेरिकी सीमा पर 34 रूसी शुक्रवार तक कई दिनों तक डेरा डाले थे, दो दिन बाद तिजुआना शहर के अधिकारियों ने विनम्रतापूर्वक उनसे वहां से चले जाने का आग्रह किया।
 
कुछ दिन पहले तक कुछ रूसियों को सैन यसिड्रो क्रॉसिंग पर अमेरिका में प्रवेश कराया गया था, जबकि कुछ यूक्रेनियों को रोका गया था। लेकिन शुक्रवार तक रूसियों को जाने से मना कर दिया गया जबकि यूक्रेन के लोगों को कुछ समय के इंतजार के बाद वापस भेज दिया गया। रूसी महिला इरिना जोलिंका (40) ने कहा, 'यह समझना बहुत कठिन है कि वे कैसे निर्णय लेते हैं।'' महिला अपने परिवार के सात लोगों के साथ बृहस्पतिवार को तिजुआना पहुंचने के बाद रात भर वहीं रुकी थी।
 
हिमायत समूह अल ओट्रो लाडो के लिए मुकदमा और नीति निदेशक के पद पर कार्यरत एरिका पिनहीरो ने कहा कि अमेरिका ने मंगलवार के आसपास एक साल के लिए मानवीय पैरोल के आधार पर यूक्रेन के सभी लोगों स्वीकार करना शुरू कर दिया, जबकि रूसी नागरिकों को स्वीकारने से इनकार कर दिया। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी।
 
गृह सुरक्षा विभाग के 11 मार्च के एक ज्ञापन के अनुसार, सीमा अधिकारियों को बताया गया कि यूक्रेन के लोगों को कोविड​​​​-19 के प्रसार को रोकने के लिए बनाई गई व्यवस्था के तहत व्यापक शरण सीमा से छूट दी जा सकती है। इसमें कहा गया कि यूक्रेन के नागरिकों के संबंध में मामला दर मामला निर्णय लिया जाएगा, हालांकि इसमें रूसियों का कोई उल्लेख नहीं है। यह ज्ञापन गुरुवार तक सार्वजनिक नहीं हुआ था। ज्ञापन में कहा गया है, 'गृह सुरक्षा विभाग मानता है कि यूक्रेन में अनुचित रूसी युद्ध की आक्रामकता ने मानवीय संकट पैदा कर दिया है।'


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.