ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर अमेरिका लगा सकता है प्रतिबंध

Photo Source :

Posted On:Wednesday, January 26, 2022

Russia, 26 Jan (News Helpline)      यूक्रेन पर रूसी हमले की आशंकाओं के बीच नाटो जवाबी प्रतिक्रिया का खाका बना रहा है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यह भी कहा कि वह सीधे पुतिन पर भी प्रतिबंध लगा सकते हैं.यूक्रेन पर रूस के हमले की स्थिति में अमेरिका रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन पर आर्थिक प्रतिबंध लगा सकता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यह चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि रूसी हमले की स्थिति में वह पुतिन पर प्रतिबंध लगाने के विकल्प पर विचार कर सकते हैं. यूक्रेन में सेना नहीं भेजेगा अमेरिका 25 जनवरी को बाइडेन ने यूक्रेन मसले पर पत्रकारों से बात की. उन्होंने कहा कि अगर रूस सीमा के पास तैनात किए गए अपने अनुमानित एक लाख सैनिकों के साथ यूक्रेन पर हमला करता है, तो यह दूसरे विश्व युद्ध के बाद से अब तक का सबसे बड़ा सैन्य आक्रमण होगा. बाइडेन ने कहा कि अगर रूस ऐसा करता है, तो इससे दुनिया बदल जाएगी. बाइडेन ने यह भी कहा, "अमेरिकी सेनाएं यूक्रेन नहीं जाएंगी."

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने बाइडेन से पूछा कि अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है, तो क्या वह पुतिन पर भी सीधे-सीधे प्रतिबंध लगाएंगे. इसके जवाब में बाइडेन ने कहा, "हां, मैं इसपर विचार करूंगा" यह बयान ऐसे समय में आया है, जब पश्चिमी देश यूक्रेन तनाव के बीच रूस के हमले की आशंका के मद्देनजर अपनी तैयारियों और जवाबी कार्रवाई की रूपरेखा तैयार करने में लगे हैं. पहले किन राष्ट्राध्यक्षों पर लगाया प्रतिबंध? अमेरिका पहले भी क्राइमिया पर कब्जे के बाद रूस पर प्रतिबंध लगा चुका है. यूक्रेन पर बढ़ते तनाव के बीच भी अमेरिका ने कई बार रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी. बाइडेन ने यह भी कहा कि इस बार के प्रतिबंध पहले से ज्यादा विस्तृत और गंभीर होंगे


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.