ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

अमेरिका भारत और अन्य देशों को वैक्सीन बनाने में मदद करने की कोशिश कर रहा है: जो बाइडन

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 4, 2021

US, 4 Aug, 2021 कोरोना वायरस से बचने का बस एक मात्र विकल्प वैक्सीन है। ऐसे मे राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका भारत और अन्य देशों को स्वयं टीकों का उत्पादन करने में मदद कर रहा है।

बाइडन ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, दुनिया भर में कई अरब खुराक की आवश्यकता के साथ, अमेरिका ने आधा अरब प्रदान करने की कमिटमेंट की थी।
 
बाइडन ने ये भी कहा है कि "हम उस कमिटमेंट का समर्थन कर रहे हैं। हमने दुनिया भर में COVID-19 टीके वितरित करने के सामूहिक वैश्विक प्रयास के रूप में COVAX में किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक योगदान दिया है। हमने जापान, भारत, ऑस्ट्रेलिया के साथ अपनी साझेदारी के माध्यम से विदेशों में विनिर्माण प्रयासों का समर्थन किया है- जिसे क्वाड के रूप में जाना जाता है।"
 
बाइडन ने कहा कि जून में यूरोप की अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने घोषणा की थी कि अमेरिका फाइजर की 500 मिलियन खुराक खरीदेगा और लगभग सौ निम्न और मध्यम आय वाले देशों को दान करेगा जिनके पास टीका नहीं है। उन्होंने कहा कि वे खुराक इस महीने के अंत में शिप करना शुरू कर देंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.