ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

इंडोनेशियाई नौसैनिकों के मरने से पहले गाया फेयरवेल सांग का वीडियो वायरल

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 28, 2021

जकार्ता, 28 अप्रैल । इंडोनेशियाई नौसेना की समुद्र में डूबी पनडुब्बी केआरआई नांगला 402 का एक वीडियो जारी किया गया है। इसमें पनडुब्बी में नौसैनिकों के फेयरवेल गीत गाते हुए दिल को छू लेने वाला दृश्य दिखाई दे रहा है। यह वीडियो इस हादसे से करीब एक सप्ताह पहले शूट किया था। नौसैनिक इंडोनेशियाई सैंपई जम्पा नाम का हिट इंडोनेशियाई गीत गा रहे हैं।

एक युद्धाभ्यास से पहले पिछले बुधवार को टॉरपीडो ड्रिल के दौरान इंडोनेशियाई नौसेना की पनडुब्बी केआरआई नंगला बाली के नजदीक समुद्र में गायब हो गई थी। चार दिनों बाद रविवार को नौसेना ने इस पनडुब्बी के डूबने की पुष्टि करते हुए सभी 53 नौसैनिकों के मारे जाने की खबर दी थी।
 
वायरल हो रहे वीडियो में पनडुब्बी के कमांडर हेरी ओक्टेवियन अपने क्रू मेंबर्स के साथ गिटार बजाते दिख रहे हैं।  
 
इंडोनेशियाई नौसेना के प्रवक्ता डिजवारा विहेंबो ने बताया कि केआरआई नंगला के नौसैनिकों ने यह गीत नेवी सबमरीन कॉप्स के कमांडर के विदाई के लिए रिकॉर्ड किया था। उन्हें क्या पता था कि यह उन सभी के लिए अंतिम गीत होगा। नौसेना ने डूबी हुई पनडुब्बी से अपने नौसैनिकों के शवों को निकालने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है।

पनडुब्बी 800 मीटर की गहराई में डूबी हुई है। इस पनडुब्बी को विशेष उपकरणों की सहायता से नौसैनिकों के शवों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
राष्ट्रपति जोको विडोडो ने डूबी पनडुब्बी के क्रू मेंबर्स को सर्वश्रेष्ठ देशभक्त बताते हुए उनके परिवारों को सरकारी सहायता देने का ऐलान किया है। इसमें नौसैनिकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद भी शामिल है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.