ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

वांग यी ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत को अधिकतम सहयोग करने का किया वादा

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 29, 2021

बीजिंग, 29 अप्रैल । चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत को अधिकतम सहयोग करने का वादा किया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे गए पत्र में विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि भारत जिन चुनौतियों का सामना कर रहा है उसके प्रति चीन सहानुभूति व्यक्त करता है।
भारत में चीन के राजदूत सन विडौंग ने इस पत्र को ट्वीट किया है, जिसमें कहा गया है कि कोरोना वायरस मानवजाति का सामान्य दुश्मन है। इस स्थिति को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एकजुट होने की जरूरत है। चीनी पक्ष भारत सरकार और भारत के लोगों को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में समर्थन करता है।

उन्होंने बताया कि महामारी से लड़ने वाली चीन में उत्पादित सामग्री तेजी से भारत में भेजी जा रही है। जरूरत के हिसाब से चीन लगातार भारत को इसी प्रकार मदद करता रहेगा। हम आशा करते हैं और हमें विश्वास है कि भारत सरकार जल्द ही महामारी पर विजय प्राप्त कर लेगा।
उल्लेखनीय है कि भारत में कोरोना की स्थिति बहुत ही खराब हो गई है। एक दिन में तीन लाख से अधिक मामले दर्ज हो रहे हैं और एक ही दिन में 3000 से अधिक लोगों की कोरोना के कारण मौत हो रही है। वैश्विक स्तर पर प्रमुख देश एकजुटता दिखाते हुए भारत के साथ खड़े हैं। कई देशों से मदद स्वरूप मेडिकल उपकरण और अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.