ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

हम भारत की दवा आवश्यकताओं को समझते हैं : बाइडेन

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 21, 2021

वॉशिंगटन, 21 अप्रैल । भारत में कोविड वैक्सीन निर्माण में प्रयोग होने वाले कच्चे माल की कमी पर अमेरिका से नियमों में छूट देने की मांग पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन ने सकारात्मक रुख दिखाया है। बाइडेन ने कहा कि हम भारत की जरूरतों को समझते हैं।
बाइडेन प्रशासन ने नई दिल्ली को संदेश दिया है कि वह भारतीय फार्मास्युटिकल जरूरतों को समझता है और वादा करता है कि कोविड-19 वैक्सीन के निर्माण में जरूरी कच्चे माल की वर्तमान समस्या पर वह विचार करेगा। साथ ही कहा है कि हम आवश्यक कच्चे माल के निर्यात में मौजूदा कठिनाई के लिए उस अधिनियम पर उचित विचार करने का वादा करते हैं।  
वर्तमान में अमेरिका के एक अधिनियम के कारण कच्चे  माल मिलने में दिक्कत का सामना भारतीय दवा कंपनियों को करना पड़ रहा है।

 इस नियम के तहत अमेरिका घरेलू आवश्यकता और खपत की प्राथमिकता को ध्यान में रखना है। 
राष्ट्रपति जो बाइडेन और पूर्ववर्ती राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के डिफेंस प्रोडक्शन एक्ट के तहत  अमेरिकी कंपनियों को घरेलू उत्पादन के लिए कोविड-19 टीकों और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) के उत्पादन को प्राथमिकता देने के अलावा कोई विकल्प नहीं छोड़ता है। कोरोना महामारी ने अमेरिका को बुरी तरह से प्रभावित किया है। लाखों लोगों की मौत इस बीमारी के कारण हो गई है।
अमेरिका ने कोविड-19 टीकों के उत्पादन में वृद्धि की है। ताकि 4 जुलाई तक पूरी आबादी के टीकाकरण करने के लक्ष्य को पूरा किया जा सके। जबकि इस समय वैक्सीन निर्माण में प्रयोग होने वाले कच्चे माल की वैश्विक स्तर पर भारी मांग है। इसमें प्रमुख रूप से  भारत के दवा निर्माता कंपनियां भी शामिल हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.