ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

डब्ल्यूएचओ ने भारत में मिले वेरियेंट को बताया खतरनाक

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 11, 2021

नई दिल्ली 11 मई । भारत में कोविड-19 वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि भारत का कोविड-19 वायरस का वेरियेंट बेहद खतरनाक है। यह विश्व की चिंता बढ़ाने वाला है।
ज्ञात रहे कि भारत में इस समय कोरोना वायरस के दूसरे लहर से बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं।  विश्व स्वास्थ्य संगठन की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने कहा था कि भारत में फैल रहा कोविड-19 वेरिएंट काफी संक्रामक है। यह वैक्सीन को भी बेअसर कर सकता है। एक साक्षात्कार में सौम्या स्वामीनाथन ने कहा था कि जो आज हम भारत में देख रहे हैं, वह संकेत दे रहा है कि यह एक तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है। भारत में इस वेरियेंट को पिछले साल अक्टूबर में वेरिएंट बी.1.617 पहचाना गया था।  

सौम्या स्वामीनाथन ने कहा था कि बी 1.617 एक चिंतित करने वाला वेरिएंट है क्योंकि यह म्यूटेट करता है। इससे इसका प्रसार तेजी से होता है।  यह वायरस वैक्सीन से तैयार एंटीबॉडीज को बेअसर कर सकता है।  
डब्ल्यूएचओ के अलावा, ब्रिटेन भी भारत में मिले कोरोना के इस वेरिएंट को लेकर अपनी चिंता व्यक्त कर चुका है। ब्रिटेन के पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड डिपार्टमेंट ने बीते शुक्रवार को कहा था कि यह अन्य वेरिएंट्स की तुलना में तेजी से फैलने वाला स्वरूप है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी अधिकारियों से इस बारे में जानकारी ले चुके हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.