मुंबई, 17 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रूस और यूक्रेन की जंग ठंडी पढ़ती दिखाई दे रही है। जहाँ एक तरफ कई देशों की एम्बेसी ने फिर काम करना शुरू कर दिया है। जिसमे से भारतीय एम्बेसी भी कीव में काम करना शुरू कर देगी। इसे लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास, जो अस्थायी रूप से वारसॉ (पोलैंड) से चल रहा था, 17 मई से कीव में अपना संचालन फिर से शुरू करेगा। तो वही दूसरी तरफ तुर्की ने नाटो (NATO) में स्वीडन और फिनलैंड की मेंबरशिप पर रोड़ा अटका दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन का कहना है कि अगर स्वीडन और फिनलैंड तुर्की पर प्रतिबंध लगाते हैं तो वो भी नाटो में उनकी एंट्री को मंजूरी नहीं देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि स्वीडिश और फिनिश डिप्लोमैट्स को हमें मनाने के लिए तुर्की आने की जहमत नहीं उठानी चाहिए। साथ ही कहा कि स्वीडन आतंकवादी संगठनों के लिए एक घोंसला है।
तो वही यूक्रेन के लिए मारियुपोल के अजोवस्टल स्टील प्लांट से राहत भरी खबर आई है। देर रात यहां यूक्रेन और रूसी सेना के बीच चल रही लड़ाई खत्म हो गई है। इस स्टील प्लांट में फंसे 260 सैनिकों को निकाल लिया गया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इन सभी सैनिकों की हौसला अफजाई की है। स्वीडन ने औपचारिक रूप से नाटो सदस्यता लेने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही उसने अपनी 200 साल पुरानी गुटनिरपेक्षता की नीति को छोड़ दिया है। स्टॉकहोम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन ने कहा कि यूक्रेन पर रूसी हमले ने यूरोप में सुरक्षा चिंताओं को बदल कर रख दिया है। यूक्रेन अपने नागरिकों की जान बचाने के लिए 8 सीक्रेट ट्रेन चला रहा है। बाहर से नीले और पीले रंग की ये ट्रेन सोवियत काल की दर्जनों ट्रेनों में से हैं। ये ट्रेनें यूक्रेन के युद्ध-ग्रस्त क्षेत्रों से लाखों शरणार्थियों और घायल जवानों को लाने-ले जाने में मदद कर रही हैं। पिछले महीने चलने के बाद से इस ट्रेन के जरिए लगभग 400 लोगों को बचाया गया है। हरेक यात्री को फ्रंटलाइन के नजदीक अस्पतालों में एक बेड दिया गया है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने इशारा किया है कि उन्हें फिनलैंड और स्वीडन के नाटो में शामिल होने से कोई खास दिक्कत नहीं है। सोमवार को उन्होंने कहा कि नाटो विस्तार से रूस के लिए कोई सीधा खतरा नहीं है। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने यह चेतावनी भी दी है कि अगर इस इलाके में मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट किया जाता है तो इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा। रूस से ऑयल बैन को लेकर अभी तक यूरोपियन यूनियन के नेताओं में सहमति नहीं बन पा रही है। ब्रुसेल्स में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान EU के हाई लेवल डिप्लोमैट जोसेप बोरेल ने कहा कि ब्लॉक के विदेश मंत्रियों एक बैठक के दौरान रूसी ऑयल बैन करने पर एकमत नहीं हो पाए हैं।
जंग के अपडेट -
- लुहान्स्क में रूसी सेना के हमले में 10 लोग मारे गए हैं और हॉस्पिटल को नुकसान हुआ है।
- रूसी हमले से विस्थापित नागरिकों के लिए यूक्रेन और जापान ने 10 करोड़ डॉलर का लोन एग्रीमेंट किया।
- नॉर्वे, डेनमार्क और आइसलैंड ने स्वीडन और फिनलैंड को नाटो मेंबरशिप मिलने से पहले सुरक्षा गारंटी दी है।
- यूक्रेन में चल रहीं 8 सीक्रेट हॉस्पिटल ट्रेनें
- मारियुपोल स्टील प्लांट से 260 यूक्रेनी सैनिक निकाले गए
- रूस से ऑयल बैन को लेकर EU में नहीं बनी बात