ताजा खबर
मरीजों को घातक इंसुलिन खुराक देने के लिए अमेरिकी नर्स को 380-760 साल की जेल   ||    ‘रोमांस स्कैम’ का शिकार हुई 74 साल की महिला, न सिर पर छत बची न पेट भरने को खाना, जानिए पूरा मामला   ||    इमरान खान को सता रहा हत्या कर दिए जाने का डर! जेल से लिखे पत्र में सेना पर उठाए सवाल   ||    निज्‍जर हत्याकांड में तीन भारतीय गिरफ्तार, कनाडा से जुड़ा है मामला, भारत पर क्यों लग रहा आरोप?   ||    कनाडा में गिरफ्तार तीन भारतीय कौन? लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा नाम, जानें इनकी कुंडली   ||    बार-बार हुआ गंदा काम तो सर्जरी करा लड़का बन गई ये खूबसूरत लड़की   ||    क्या प्याज होगी और सस्ती? सरकार ने लगाया 40 फीसदी निर्यात शुल्क   ||    PM Kisan: आधार कार्ड से कैसे चेक करें किस्त आई या नहीं? घर बैठे मिलेगी डिटेल   ||    पेंशन लेने वालों को सरकार का तोहफा, नई सुविधा से लाइफ हो जाएगी और आसान   ||    T20 WC 2024: रोहित-विराट ओपनिंग और पंत विकेटकीपिंग, ऐसी हो सकती भारत की प्लेइंग 11   ||   

अफ्रीकी देश बोत्सवाना में मिला दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 17, 2021

South Africa, 17 June, 2021 


एंगलो अमेरिकन डी बीयर्स और सरकार के जॉइंट वेंचर के मुताबिक, बोत्सवाना में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा मिला है। दो सप्ताह पहले खनन में मिले 1098 कैरेट के इस हीरे को बुधवार को राष्ट्रपति मोकग्वीत्सी को दिखाया गया। 
 
73 मिमी लंबा, 52 मिमी चौड़ा और 27 मिमी मोटा यह बेशकीमती हीरा 'लेसेदी ला रोना' से कुछ ही हल्का है जो 2015 में बोत्सवाना में ही मिला था। दुनिया का सबसे बड़ा हीरा 1905 में दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था, जोकि 3,106 कैरेट कूलिनन स्टोन है। देबस्वाना की एक्टिंग मैनेजिंग डायरेक्टर लेनेट्टे आर्म्सस्ट्रॉन्ग ने कहा, ''50 साल के संचालन में देबस्वाना को मिला यह सबसे बड़ा हीरा है।'' उन्होंने कहा, ''हमारे शुरुआती विश्लेषण से यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा हो सकता है। हम अभी यह फैसला नहीं ले पाए हैं कि इसे डी बीयर्स के माध्यम से बेचा जाए या सरकार कंपनी ओकावांगो डायमंड कंपनी के जरिए।'' 
 
इस हीरे की कीमत के आकलन को अभी तक जारी नहीं किया गया है। हालांकि, 2017 में लंदन के एक जूलर को लेसेदी ला रोना को 53 मिलियन डॉलर में बेचा गया था। बोत्सवाना सरकार की 80 फीसदी आमदनी देबस्वाना के मुनाफे, रॉयल्टी और टैक्सों के जरिए होती है।

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.