जयपुर के आदर्श नगर में निकाला केंडल मार्च
भाजपा प्रत्याशी अशोक परनामी जी, रामचरण बोहरा, आदर्श नगर वार्ड नंबर 90 के पार्षद सुनील दत्ता जी, जन सेवक महेंद्र जुनैजा जी, मोनिका अग्रवाल जी, पवन कानूनगो और एडवोकेट पीयुष अग्रवाल जी आदि ने वहां पर मौजूद लोगों को संबोधित किया। अशोक परनामी जी की अगुआई में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौराहा पर एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए।