ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

Posted On:Monday, October 4, 2021

वाराणसी में शुरू हुई रो-रो क्रूज़, जानिए क्या है खास ।


वाराणसी। धार्मिक राजधानी काशी में धर्म एवं पर्यटन के उद्देश्य से आने वाले सैलानियों को एक नया तोहफा मिला है। बीते 15 जुलाई को प्रधानमंत्री द्वारा काशी वासियों को दिए गए रो रो क्रूज़ को हरी झंडी दिखाते हुए मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने प्रारंभ कर दिया है। वाराणसी के रविदास घाट से शुरू होकर शूलटँकेश्वर महादेव का दर्शन कराते हुए यह क्रूज़ चुनार के ऐतिहासिक किले तक जाएगी और पुनः वाराणसी लौट आएगी।

8 घंटों का होगा पूरा सफर:-
सुबह 9:00 बजे से वाराणसी से चलने वाली यह क्रूज़ शाम 5:00 बजे यात्रा के पश्चात पुनः रविदास घाट पहुंचेगी। सभी अत्याधुनिक सुविधाओं समेत ये यात्रा प्रति व्यक्ति महज़ 3000 रूपये में होगी और 10 लोगो का टिकट एक साथ लेने पर दो लोगों का टिकट मुफ्त होगा। आने वाले समय में क्रूज पर कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर तक भी पर्यटकों को ले जाएगी। नार्थ इंडिया की ये अपनी तरह की पहली पर्यटन की सेवा होगी। संचालक सदस्य विकास मालवीय जी ने बताया कि पर्यटन के साथ-साथ इस क्रूज़ का इस्तेमाल मांगलिक व व्यवसाय कार्यक्रमों के लिए भी किया जा सकता है।

कई सुविधाओं से लैस है यह क्रूज़:-
15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली पूरी तरह से वातानुकूलित क्रूज सुरक्षा के अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। इस क्रूज़ में एक बार में 250 लोग यात्रा कर सकते हैं। क्रूज़ में यात्रा के दौरान लाइव म्यूजिक और बनारसी खान-पान के साथ गंगा की लहरों पर क्रूज़ का आनंद यात्रियों को मिलेगा।
 






मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.