ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

एक्टर विजय वर्मा कर रहे हैं कच्चे आम की चोरी ।

बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा अपनी अपकमिंग फिल्मों की तैयारियों के बीच कुछ ब्रैक लेते दिख रहे हैं। जंहा विजय अपनी नानी के घर अजमेर , राजस्थान में अपना खास समय बिता रहे। इसी के साथ विजय ने नानी के घर बिताए अपने बचपन के दिनों को याद किया साथ ही अजमेर की खुबसूरत सुबह को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर किया। विजय अपने नानी के घर और परिवार के सदस्यों के साथ पोज़ देते नजर आए। वहीं आम की चोरी भी करते दिखे।
 
विजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर को शेयर किया जिसमें वह बच्चों के साथ मिलकर पेड़ पर से कच्चे आम गिरा रहे हैं। विजय की इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है ।साथ ही विजय ने इन तस्वीरों को ‌शेयर कर कैप्शन में लिखा,' अमिया ओवर छमीया...' वहीं विजय के इस कैप्शन को भी खूब पसंद किया जा रहा है।
 
बता दें कि, विजय हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ अपकमिंग फिल्म की शूटिंग करते नजर आए थे। जिसकी जानकारी दोनों सोशल मीडिया पर देते दिखाई दिए थे। हालांकि दोनों ने अपने इस अपकमिंग प्रोजेक्ट की कोई आफिशियल अनाउंसमेंट अब तक नही की। दोनों साथ में गोवा में शूट करते दिखाई दिए थे। अब देखना होगा दोनों किस अपकमिंग फिल्म में जल्द नजर आनेवाले हैं।
 
वहीं इस वक्तं विजय हॉटस्टार के शो 'ओके कंम्पयूटर' में मुख्य भूमिका निभाती दिख रहे है। जो हाल ही में रिलीज किया गया। आनंद गाँधी जिन्हे हम उनकी फिल्म 'शिप ऑफ़ थीसस  ' के लिए जानते है , उन्होंने यह शो  डायरेक्ट किया  है। शो में राधिका आप्टे, विजय वर्मा और जैकी श्रॉफ नजर आएं।
 
विजय हाल ही में नेटफ्लिक्स सिरीज 'द् सूटेबल बॉय' और अमेजॉन प्राइम की सिरीज़ 'मिर्जापुर' में नजर आए थे। फिल्मों की बात करे तो, विजय आखिरी बार गली बॉय, बाघी 3 , सुपर 30 और गोस्ट स्टोरीज में मुख्य भूमिका निभाते नजर आए थे। अब देखना होगा कि विजय अन्य अपकमिंग फिल्मों में किस तरह का किरदार निभाते दिखेंगे। वहीं फैंस भी विजय की परफोर्मेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Posted On:Monday, April 26, 2021


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.