ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

हॉलीवुड डेब्यू फिल्म के डिजिटल प्रमोशन में जुटी हुमा कुरैशी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अब हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी। हुमा की पहली हॉलीवुड फिल्म 'आर्मी ऑफ द डेड' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। फैंस इस मूवी का बहुत दिनों से समय से इंतजार कर रहे थे। 'आर्मी ऑफ द डेड' में हुमा के अलावा डेब्यू ब्यूटिस्टा, एला पुर्नेल, ओमारी हार्डविक, एना डे ला रेगुएरा, थियो रोसी, मैथियस श्वेघोफर, नोरा अरनेजर, हिरोयुकी सनाडा भी है। फिल्म के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि डेव बॉतिस्टा को 200 मिलियन डॉलर लूटने के लिए हायर किया जाता है। इस लूट के ईर्द-गिर्द बुनी गई है फिल्म की कहानी।
 
हुमा ने फिल्म प्रोमोशन की शुरुआत कर दी है। हुमा मुंबई में बैठे हुए डिजिटल प्रमोशन का हिस्सा बनी। फिल्म के स्टार कास्ट के साथ हुमा इंटरव्यू का हिस्सा बनी। हुमा यूएस के टाइमिंग को मैच करते हैं मुंबई में रात 1 बजे डिजीटल प्रमोशन करती दिखी। डिजिटल प्रमोशन के दौरान की तस्वीरों और विडियो को‌ शेयर कर एक्साइटेड नजर आई और फैंस एंव दर्शकों को भी इस डिजिटल प्रमोशन में लाइव जुड़ने के लिए कहा।
 
मुंबई में दूसरी बार लगे लॉकडाउन फेज के बीच हुमा ने खुद से अपना मेकअप किया और अपने घर में ही पायजामा पहने हुए इस प्रमोशन को एंजॉय किया। इस विडियो और तस्वीरों को शेयर कर हुमा ने कैप्शन में लिखा,'मैनें हमेशा सोचा था कि जब ओटीटी प्लेटफार्म आ जाएंगे तो हम अलग तरीके से फिल्म का प्रमोशन करते दिखेंगे। पर यंहा हम डिजिटली प्रमोशन कर रहे हैं और वह भी आधी रात को। मुंबई के दूसरे लॉकडाउन में खुद ही बालों को बनाकर और मेकअप करके मैं तैयार हूं।'
 
वहीं हुमा की अपकमिंग सिरीज की बात करें तो सिरीज का नाम हैं 'महारानी' जो सोनी लिव पर रिलीज की जाएगी। सिरीज के टीजर विडियो को रिलीज किया जा चुका है। टीजर की बात करें तो, हुमा यानी की रानी भारती खाना बनाते हुए रेडियो पर खबरों को भी सुन रही है जंहा उसे पता चलता है कि उसके पति को मुख्यमंत्री पद से हटाया जा रहा है ऐसे में वह खुश होती है कि अब उसे इस पॉलिटिक्स की जिंदगी से बाहर निकलने का मौका मिलेगा। पर इसी बीच पता चलता है कि रानी भारती के मुख्यमंत्री पति का कुछ और ही इरादा  है। वह अपनी पत्नी को ही मुख्यमंत्री के पद के लिए घोषित करता है।
 
डिंपल खरबंदा और नरेन कुमार द्वारा इसे प्रोड्यूस किया जा रहा है। करण शर्मा इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। हुमा कुरैशी के अलावा, कलाकारों में सोहम शाह, अमित सियाल, प्रमोद पाठक, कानी कुसरुति और इनाम उल हक शामिल हैं। अभी तक रिलीज डेट की जानकारी नहीं दी गई है। वहीं रिलीज डेट के साथ-साथ ट्रेलर को भी रिलीज किया जाना हैं।

Posted On:Monday, April 19, 2021


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.