1942%3A अ लव स्टोरी फिल्म की रिलीज को आज पूरे 27 साल हो गएं है और इस मौके पर फिल्म को याद करते हुए अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। अनिल कपूर की यह फिल्म 15 अप्रैल साल 1994 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी, और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी।
फिल्म के 27 साल पूरे होने पर अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। उस वीडियो को शेयर कर अनिल ने कैप्शन दिया, "1942%3A अ लव स्टोरी के 27 साल पूरे होने को सेलिब्रेट कर रहा हूँ।"
अनिल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में फिल्म का सॉन्ग 'एक लड़की को देखा' बजता सुनाई दे रहा है। आपको बता दे कि इस फिल्म में अनिल कपूर के अलावा मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ और अनुपम खेर अहम किरदारों में थे।
फिल्म का डायरेक्शन विधु विनोद चोपड़ा ने किया था, जबकि प्रोडक्शन का कार्यभार भी उन्होंने ही संभाला था। फिल्म की कहानी संजय लीला भंसाली, कामना चंद्र और विधु विनोद चोपड़ा ने मिलकर लिखी थी।
फिल्म की कहानी से लेकर एक्टिंग, रोमांस सभी को दर्शकों ने खूब पसंद किया, वहीं इसके गाने भी सुपरहिट हुए थे। सिर्फ उस दौरान ही नहीं बल्कि आज के समय में भी इस फिल्म के गानों को बेहद पसंद किया जाता है। सिर्फ यहीं नहीं फिल्म ने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।
Posted On:Thursday, April 15, 2021