टेलीविजन एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहीं हैं। अनीता टेलीविजन शोज के साथ कई फिल्मों में भी काम कर चुकीं है, और इस तरह से इंडस्ट्री में वे एक अच्छा मुकाम हासिल कर चुकीं हैं और उन्हें चाहने वाले भी करोड़ों की संख्या में है। अनीता के लिए आज का दिन खास है, और इस मौके पर उन्हें उनके फैंस, दोस्त और फॉलोवर्स से जमकर बधाइयाँ मिल रहीं हैं।
ऐसे में पति रोहित रेड्डी ने भी अनीता को स्पेशल महसूस कराने का एक भी मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने अनीता को जन्मदिन की बधाई देतें हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की और अपने लव को बर्थडे विश किया।
रोहित द्वारा शेयर की गई फोटो की बात करें तो इसमें अनीता सोई हुईं हैं। वहीं, रोहित ने उनके गालों पर बर्थडे मार्क किया है। रोहित के इस पोस्ट पर दोस्त और फॉलोवर्स कमेंट कर उनकी पत्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहें हैं।
वहीं अनीता ने भी अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ वीडियोज और फोटोज अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में शेयर किएं है, जिसमें वे गुब्बारों के बीच खड़ी होकर पोज देते नजर आ रहीं हैं और साथ ही केक कट करते दिखाई दे रहीं हैं। अनीता के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छायीं हुईं हैं।
बता दे कि इन दिनों अनीता जमकर अपनी मदरहुड जर्नी को इंज्वाय कर रहीं हैं। वे अपने बेबी बॉय आरव के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आता है। अनीता ने 9 फरवरी, 2021 को बेटे आरव को जन्म दिया था। हम अपनी टीम की तरफ से अनीता को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देते हैं।
Posted On:Wednesday, April 14, 2021