वाराणसी। कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर का पिक अब धीरे धीरे समाप्त हो रहा है। जनपद में पॉजिटिविटी रेट का दर भी कम हो गया है। गुरुवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक 4600 सैम्पल में 175 मरीज संक्रमित मिले हैं। वर्तमान में पॉजिटिविटी रेट 3.80 है। 2 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक 151 लोग होम आईशोलेशन और 5 लोग अस्पताल से ठीक होकर डिस्चार्ज हुआ है, कुल मिलाकर 156 लोग कोरोना पर विजय प्राप्त किया है। रिकवरी रेट 86.65 हैं, एक्टिव केस 1585 है।
Posted On:Thursday, February 3, 2022