ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

टेरेंस लुईस की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडियन मैन’ की कोरियोग्राफर ब्रिगेड ने की दिल खोलकर तारीफ

बॉलीवुड इंडस्ट्री ही नहीं टेलीविजन की दुनिया में भी अपनी एक अलग पहचान रखने वाले मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस की फिल्म पर आधारितडॉक्यूमेंट्री का प्रीमियर मुंबई में हुआ, और इस दौरान पूरे टिनसेल-टाउन डांसिंग ब्रिगेड ने फ्रेंच डायरेक्टर पियरे एक्स गार्नियर द्वारा निर्देशित दिल को छूलेने वाली और शानदार कहानी की सराहना की है।

इस मौके पर राघव जुगल, गीता कपूर, उमंग कुमार और अन्य हस्तियों ने मुंबई में रेड-कार्पेट प्रीमियर में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाते हुए शोभा बढ़ाई।

हाल ही में पेरिस में "टेरेंस लुईस - इंडियन मैन" नाम की एक डॉक्यूमेंट्री का पहली बार प्रीमियर हुआ, जहां इसने खूब वाहवाही लूटी और सबकी तारीफबटोरी और जिसके बाद अब इंडिया में इसका प्रीमियर किया गया। इस प्रोजेक्ट में टेरेंस लुईस की एक झलक दिखाई गई है, जो स्पॉटलाइट में रहनेवाली जिंदगी की क्रेजी स्पीड और ग्लैम से बिल्कुल अलग है।

इस डॉक्यूमेंट्री के बारे में बात करते हुए प्रीमियर पर मौजूद जाने-माने डांसर, कोरियोग्राफर और एक्टर राघव जुयाल ने कहा, “फिल्म ने मेरे रोंगटे खड़े करदिए, यह आपको हंसाती है और रुलाती है। यह एक हॉनेस्ट फिल्म है, यह डॉक्यूमेंट्री है और मुझे इसे देखने में बहुत मजा आया। फिल्म के डायरेक्टरपियरे ने रिमार्केबल काम किया है।"

वहीं गीता कपूर, जो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक जाना माना और रिस्पेक्टेड नाम है, वो प्रीमियर पर इमोशनल हो गईं और कहा,”हमारे ही फील्ड, डांस और कोरियोग्राफी के लोग, लोगों को उनकी कहानी बताने के लिए डाक्यूमेंट्री नहीं बना पातेहै , और मुझे बहुत खुशी है कि टेरेंस को ये मौका मिला । अब समय आ गया है कि लोग दुनिया को हमारे नज़रिये से भी देखे ।"

इस डॉक्यूमेंट्री के साथ, फिल्म प्रोड्यूसर पियरे एक्स.गार्नियर ने टेरेंस लुईस और उनकी इनर वर्ल्ड के गहन, सटल और साइलेंट नजरिए को पकड़ लियाहै, जिससे ज्यादातर लोग अंजान थे और वो भी अपने ही स्टाइल के डाक्यूमेंट्री सिनेमा में।

खुद टेरेंस ने अपनी डॉक्यूमेंट्री और इसको मिले रिस्पॉन्स के बारे में बात करते हुए, बताया "मैं थोड़ा डरा हुआ था, क्योंकि यह डॉक्यूमेंट्री है, इसलिए यहस्लो है और इसे एक फ्रेंच डायरेक्टर ने बनाया है, इसलिए यह स्लो पेस्ड, मीनिंगफुल है और इसमें गहरी विचारशीलता है, इसलिए मैं डरा था किऑडियंस कहीं बोर न हो जाएं, लेकिन सब समझ गए हैं कि हम सब खड़े-खड़े दौड़ रहे हैं, जिंदजी में शांति पाने के लिए हर कोई इधर-उधर भाग रहा है।”

Posted On:Sunday, March 27, 2022


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.