ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

धोखाधड़ी की ऐसी तरकीब कि बैंक भी हो गई हैरान।

वाराणसी। चोर डकैत और ठग,आजकल ऐसे ऐसे हथकण्डों का इस्तेमाल कर रहे हैं कि बड़े से बड़ा समझदार भी एक बार को धोखा खा जाए। ठगी का एक ऐसा ही मामले का अनावरण मंडुआडीह पुलिस ने किया, और बैंक में नकली सोना रखकर तकरीबन 85 लाख रुपये लोन लेने वाले 10 ठगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ठगों में तीन महिला अभियुक्त भी हैं।

रविवार की दोपहर थाने पर ADCP वरुणा प्रबल प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार शिवनारायण यादव और अमित कुमार शर्मा लक्सा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। परदेसी बिंद मंडुआडीह, प्रतीक रस्तोगी दशाश्वमेध, सागर कुमार मौर्या भेलूपुर, राजेश कुमार मेहता कोतवाली और लक्ष्मण सिंह, नेहा श्रीवास्तव, दिया प्रजापति भेलूपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। श्वेता जबेरी चौक थाना क्षेत्र में रहती है । गिरफ्तार अभियुक्तों में असल खिलाड़ी रवींद्र सेठ, प्रतीक रस्तोगी और विजय प्रताप हैं।

क्या था पूरा खेल ठगी का%3A-
रवींद्र सेठ ने विजय और प्रतीक के साथ मिलकर योजना बनायी कि मैं बैंक का स्वर्ण मूल्यांकन कर्ता हूं। तुम लोग जिसका खाता केनरा बैंक में है उसे लेकर आओगे। खाता नंबर और आधार कार्ड ले लोगे और कहोगे कि हम आपको सोने पर लोन दिलवा देंगे। सोना बैंक को रवींद्र सेठ देगा, जिसे आप लोगों को केनरा बैंक के लहरतारा शाखा और अर्दली बाजार में जमाकर लोन लेना होगा। जितना लोन बैंक द्वारा पास होगा उसने से कुछ परसेंट हम आपको देना है बाकी के रुपये हम लोगों के अकाउंट में ट्रांसफर करना पड़ेगा।

रवींद्र सेठ, प्रतीक और विजय प्रजापति ने फर्जी तरीके से लोगों को लालच देकर एकाउंट नंबर और आधार कार्ड लेकर केनरा बैंक की तीन शाखाओं से दो से तीन महीने में नकली सोना गिरवी रखकर करीब 85 लाख रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी बैंक को तब हुई जब उनका सुपर वैल्युएबल आया। सोने की जांच की को पता चला गिरवी रखा सोना नकली है।

चुपके से दर्ज हुआ मुकदमा और शुरू हुई खोजबिन%3A-
बैंक के अधिकारियों ने मंडुआडीह थाने में दो मुकदमा दर्ज करवाया। एक मुकदमा थाना कैंट में दर्ज हुआ। पुलिस की कई टीमें इन लोगों की तलाश में जुटीं ।रविवार को सभी को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया। ADCP वरुणा प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि इन 10 अभियुक्तों के अलावा एक आरोपी ने शनिवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया। पुलिस संबंधित मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में भी लगी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में SHO परशुराम त्रिपाठी, SI गौरव पांडे, ईश्वर दयाल दुबे, श्रीराम उपाध्याय, अश्वनी राय क्राइम टीम, कांस्टेबल रामानंद यादव,भूदेव तिवारी, मोहित मीणा, विपिन तिवारी महिला कांस्टेबल रूबी सिंह, वैशाली यादव और कांस्टेबल चालक दीपक कुमार सिंह शामिल हैं।

Posted On:Monday, August 23, 2021


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.