ताजा खबर
Charles Osborne को जानते हैं? लगातार 68 साल तक आती रहीं हिचकियां, गिनीज बुक में दर्ज है नाम   ||    ब्रिटेन की Defence Ministry पर हुआ बड़ा Cyber Attack, पूर्व मंत्री ने चीन पर लगाया आरोप   ||    कसीनो से लेकर यूनिवर्सिटी तक… Donald Trump के 5 बिजनेस आइडिया जो बुरी तरह हुए फ्लॉप   ||    शेर या हाथी नहीं…Unicorn है स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पशु, हजारों साल पुराना है कनेक्शन   ||    दुनिया के 5 सबसे महंगे देश, जहां रहने-खाने और घूमने पर लगता है भारी-भरकम टैक्स   ||    वॉशरूम से निकली तो कपड़े उतारे खड़े थे ट्रंप, ब‍िना कंडोम बनाए संबंध; पोर्न स्‍टार ने खोले राज!   ||    Petrol Diesel Price Today: घट गई कीमत? जानें पेट्रोल-डीजल के नए रेट   ||    सावधान! क्या आपका भी है PNB में अकाउंट? तो हो सकता है खाता बंद, जानें क्यों?   ||    आज तीनों IPO की दमदार लिस्टिंग; सभी ने दिया 90 फीसदी रिटर्न, निवेशकों की आ गई मौज   ||    IPL 2024: संजू सैमसन को BCCI ने दी सजा, अंपायर से बहस करना पड़ा भारी   ||   

पहली बार साल 1956 में मनाया गया था बाल दिवस l

वाराणसी  l भारत में हर वर्ष जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है l बाल दिवस के दिन विद्यालयों में अनेक कार्यक्रम का आयोजन होता है जिसमें खेलकूद वाद विवाद मनोरंजन आदि के साथ-साथ छात्र-छात्राओं द्वारा तरह-तरह की दुकानें भी लगाई जाती हैं जिससे बच्चे खरीदारी का लुत्फ भी उठाते हैं l विद्यालयों में एक साथ इकट्ठा हुए बच्चों को खुशी मनाते हुए देख ऐसा लगता है कि जैसे अनेक फूलों को एक माला में पिरो दिया गया हो l

बाल दिवस का इतिहास
भारत में पहली बार बाल दिवस साल 1956 में मनाया गया था l 1964 में पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के पहले तक हिंदुस्तान में बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था लेकिन बच्चों के प्रति उनके प्यार को देखते हुए संसद में प्रस्ताव लाकर 20 नवंबर की जगह 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाने लगा l इस दिन कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं होता है l

कौन थे पंडित जवाहरलाल नेहरू l
पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे जिनका जन्म 14 नवंबर 1889 मैं इलाहाबाद के एक समृद्ध परिवार में हुआ उनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू और माता का नाम स्वरूपरानी था l जवाहरलाल नेहरू को गुलाब के फूल बहुत ही अधिक प्यारे थे इसी से वह हमेशा अपनी जेब में गुलाब का एक फूल लगाए रहते थे l

शिक्षा
जवाहरलाल नेहरू को दुनिया के बेहतरीन स्कूल और विश्वविद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिला था l उन्होंने अपने स्कूली शिक्षा हैरो और कॉलेज की शिक्षा त्रिनिटी कॉलेज, लंदन से पूरी की थी उन्होंने अपने लॉ की डिग्री कैंब्रिज विश्वविद्यालय से पूरी की l हैरो और कैंब्रिज में पढ़ाई कर 1912 में नेहरू जी ने बार-एट-ला की उपाधि ग्रहण की l

योगदान
पंडित जवाहरलाल नेहरू एक स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने अंग्रेजों से भारत को आजाद करने के लिए काफी लड़ाइयां लड़ी 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में नेहरू जी 9 अगस्त 1942 को मुंबई में गिरफ्तार हुए और अहमदनगर जेल में रहे जहां से 15 जून 1945 को रिहा किए गए l नेहरू ने पंचशील का सिद्धांत प्रतिपादित किया और 1954 में भारत रत्न से नवाजे गए l उन्होंने अनेक राष्ट्रों को संगठित किया और उनका नेतृत्व भी किया l

पंडित जवाहरलाल नेहरू के बच्चों के प्रति विचार l
पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से असीम प्रेम था वह कहीं भी बच्चों को देखते तो तुरंत रुक जाते और उनके साथ समय व्यतीत करते उनका मानना था कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं उनके जैसा निर्मल कोमल कोई नहीं इसीलिए वह हमेशा कहते थे कि भगवान ने हमें जैसे भी बच्चे दिए हैं हमें उसे स्वीकार ना चाहिए और खुशी से रखना चाहिए क्योंकि बच्चों को हम अपनी इच्छा अनुसार नहीं बना सकते l

Posted On:Sunday, November 14, 2021


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.