ताजा खबर
3000 फीट ऊंचाई, 2 मिनट में टुकड़ों में बंटा जहाज, दलदल में गिरा और मारे गए 114 पैसेंजर्स   ||    घास और मूंगफली के छिलके खाने को मजबूर लोग! इस शहर में तेजी से गंभीर हो रहा भुखमरी का संकट   ||    महिला सासंद को ड्रग्स देकर रातभर किया सेक्सुअल एसॉल्ट, अस्पताल की टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर दावा   ||    आरयलैंड की मोहर चट्टानों से गिरकर युवती की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा   ||    अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक! कार ने व्हाइट हाउस के गेट को मारी टक्कर, चालक की मौत   ||    30 लोग मारे और काटकर खा गए; घर में मिले कटे हाथ, मानव मांस से बना अचार, नरभक्षण की खौफनाक कहानी   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हो गई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें ईंधन के नए रेट   ||    दो बेटी होने पर 1 लाख… 1 पर 50 हजार रुपये दे रही सरकार, जानें कैसे उठाएं योजना का लाभ?   ||    IIT के छात्रों को क्यों नहीं मिल रही नौकरी? भारत में कुछ ऐसे हैं हालात   ||    IPL 2024: ‘दबाव नहीं झेल सके..’ KKR से मिली हार का केएल राहुल ने किसे ठहराया दोषी   ||   

बजट में देश को आधुनिकता की दिशा में बढ़ाने के कई कदम %3A पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। वे बजट को लेकर 'आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था' पर बोल रहे थे।       

        अपने संबोधन की शुरुआत में उन्होंने कहा कि जिस तरह दूसरे विश्व युद्ध के बाद पूरी दुनिया में बड़े बदलाव हुए थे, एक नया वर्ल्ड ऑर्डर आया था, उसी तरह कोरोना के बाद भी चीजों के पूरी तरह से बदलने की संभावना है. एक नए वर्ल्ड ऑर्डर के संकेत मिल चुके हैं।
       उन्होंने कहा कि आगे जो दुनिया जो हम देखने वाले हैं, वो वैसी नहीं होगी, जैसी कोरोना से पहले थी।
        पीएम ने इस दौरान बजट के फैसलों की भी सराहना की और कहा कि बजट के फैसले भारत को आधुनिकता के रास्ते पर ले जाने वाले हैं।
      पीएम ने इस दौरान कहा कि जरूरी है कि यह समय नए संकल्पों की सिद्धि बने। यह बहुत जरूरी है कि आत्मनिर्भर भारत की नींव पर एक आधुनिक भारतका निर्माण हो.।
       उन्होंने कहा कि 'कल निर्मला जी ने जो बजट पेश किया है, उसका स्वागत हुआ है। इस बजट में आधुनिकता की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। सात वर्षों में जो फैसले लिए गए, नीतियां बनीं, पहले की नीतियों की गलतियां सुधारी गईं, उसकी वजह से आज अर्थव्यस्था का निरंतर विस्तार हो रहा है।'
        पीएम ने अपनी सरकार की योजनाओं और नीतियों पर कहा कि 'भाजपा सरकार के प्रयासों से आज देश में करीब - करीब 9 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचने लगा है। इसमें से करीब-करीब 5 करोड़ से ज्यादा पानी के कनेक्शन, जल जीवन मिशन के तहत पिछले 2 वर्ष में दिए गए हैं। अब करीब 9 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचने लगा है। इसमें से करीब 5 करोड़ से ज्यादा पानी के कनेक्शन जल जीवन मिशन के तहत पिछले 2 वर्षों में दिए गए हैं। बजट में घोषणा की गई है कि इस साल करीब 4 करोड़ ग्रामीण घरों को पानी का कनेक्शन दिया जाएगा।'
       उन्होंने कहा कि 'जो गरीब थे झोपड़पट्टी में रहते थे,अब उनके पास अपना घर है। पहले के मुकाबले इन घरों के लिए राशि भी बढ़ाई और घरों का साइज भी बढ़ाया है ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए जगह मिल जाए। बड़ी बात ये भी है कि इसमें से ज्यादातर घर महिलाओं के नाम पर है यानी हमने महिलाओं को घर की मालकिन बनाया।'
       भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से तीनों विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल माध्यम से अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सुना। 
       महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने वर्चुअल कार्यक्रम की सफलता के लिए दक्षिणी विधानसभा में डॉक्टर आलोक श्रीवास्तव उत्तरी विधानसभा में जगदीश त्रिपाठी तथा कैंट विधानसभा मैं अभिषेक मिश्रा को प्रभारी बनाया था।
       भारतीय जनता पार्टी दक्षिण विधानसभा के तत्वाधान में आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर माननीय नरेंद्र मोदी जी का वर्चुअल संबोधन मुकीमगंज स्थित शंकर सरदार के बाड़ा में सुनी गई।
         कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य निवेदिता सिंह, सर्वेश कुशवाहा, कृष्णा जायसवाल, आत्मा विशेश्वर, काशीनाथ अकेला, आलोक श्रीवास्तव, विजय चौधरी, साधना वेदांती, महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, नीरज जायसवाल, दिलीप साहनी, नलिन नयन मिश्र, संदीप चौरसिया, गोपाल जी गुप्ता, संदीप केसरी, पूर्व उपनगर प्रमुख रतन सिंह, पार्षद गण नरसिंह दास, सुरेश चौरसिया, शिव प्रकाश मौर्या, विजय सोनकर, रोहित जायसवाल और विपुल गुजराती के साथ ही निर्मला पांडेय, बृज किशोर दास, रविशंकर सिंह, सीए विजय प्रकाश, महेंद्र निगम, मीना यादव, रेखा सोनी, आशा गुप्ता, श्याम सुंदर सिंह, अमरनाथ गुप्ता, अमन श्रीवास्तव, अमरेश गुप्ता, मुन्ना कसेरा, रमेश तिवारी, कृष्ण कुमार सेठ आदि उपस्थित रहे।
         वहीं उत्तरी विधानसभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम गणेश मण्डपम् नाटी इमली वाराणसी पर कार्यकर्ताओं ने सुना ।
    कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय रविंद्र जायसवाल, धर्मेंद्र सिंह, जगदीश त्रिपाठी, संतोष सोलापुरकर, सिद्धनाथ शर्मा, सुशील कुमार गुप्ता, सोमनाथ विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश जायसवाल, अरुण कुमार सिन्हा, शैलेंद्र श्रीवास्तव, दिलीप कुमार मिश्रा, अजीत सिंह, रतन मौर्या, कमलेश सोनकर, राजेन्द्र यादव,अनूपम पांडेय, आकाश कुमार आदि शामिल रहे।
       वही कैंट विधानसभा की ओर से आयोजित वर्चुअल सभा महमूरगंज स्थित सगुन लॉन में आयोजित की गई। 
     कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से लक्ष्मण आचार्य, विद्यासागर राय, मृदुला जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, अशोक पाण्डेय, राम गोपाल मोहले, नवरतन राठी, अभिषेक मिश्रा, नम्रता चौरसिया, संजय राय, सुधीर सिंह, राकेश त्रिवेदी, शैलेंद्र मिश्रा, आरती पाठक, समीर माथुर आदि ने वर्चुअल माध्यम से अपने प्रधानमंत्री को सुना।

Posted On:Wednesday, February 2, 2022


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.